Select Date:

जी-20 वर्ष में भारत ‘विश्व को’ और विश्व ‘भारत को’ तैयार कर रहा: जयशंकर

Updated on 10-03-2023 07:54 PM
नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत के जी20 अध्यक्षता वर्ष में देश ‘विश्व को तैयार’ कर रहा है और विश्व ‘भारत को तैयार’ कर रहा है। जयशंकर ने ‘गोल्डन हवेली’ का उद्घाटन किया, जो चांदनी चौक में स्थित है। इस हवेली का कायाकल्प बीजेपी नेता विजय गोयल की तरफ से कराया गया है। विदेश मंत्री जयशंकर हवेली में एक घंटे से ज्यादा समय तक रुके और हवेली के तीनों तलों पर जाकर बारीकी से कमरों को देखा।


विदेश मंत्री हवेली में बैठकर कत्थक नृत्य और चांदनी चौक के स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। इस दौरान अन्य मेहमान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘आज गोल्डन हवेली, धरमपुरा का उद्घाटन कर प्रसन्नता हुई। इस अवसर के लिए विजय गोयल को धन्यवाद। हमारी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के साथ ही पर्यटन और रोजगार सृजन का विस्तार हो रहा है।’
गोयल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हवेली के उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर जयशंकर ने कहा कि इस खूबसूरत विविधता वाले देश के प्रत्येक नागरिक को अपनी विरासत और संरक्षण पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आज हम सभी अपनी संस्कृति एवं विरासत को समर्पण के साथ आगे बढ़ाने और संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’


जयशंकर ने कहा, ‘पर्यटन आज दुनिया में सबसे लाभकारी और सबसे अधिक रोजगार पैदा करने वाला उद्योग है। हमारी सरकार पर्यटन, रोजगार, संस्कृति और विरासत पर ध्यान केंद्रित कर रही है।’
गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि ‘गोल्डन हवेली’ का जीर्णोद्धार करने में चार साल लग गए। उन्होंने बताया कि हवेली के संरक्षण कार्य के दौरान सबसे बड़ी चुनौती इसके मूल स्वरूप को बरकरार रखना था, क्योंकि हवेली अपने अधिक वजन के कारण नीचे झुक रही थी।

गोयल ‘हेरिटेज इंडिया फाउंडेशन’ के अध्यक्ष भी हैं। गोयल ने कहा, ‘यह हवेली प्रसिद्ध जौहरी बाजार दरीबा और किनारी बाजार के करीब है। यदि आप हवेली की छत पर जाते हैं, तो आप जामा मस्जिद, लाल किला, गौरीशंकर मंदिर, जैन मंदिर और गुरुद्वारा शीशगंज देख सकते हैं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.