Select Date:

बांग्लादेश में लगातार दूसरी बार सीरीज हारा भारत:आखिरी दो गेंद पर दो छक्कों की थी जरूरत

Updated on 08-12-2022 06:38 PM

कप्तान रोहित शर्मा की 28 गेंद पर 51 रनों की नाबाद पारी के बावजूद भारत दूसरे वनडे में बांग्लादेश से 5 रन से हार गया। 272 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने 49.4 ओवर में 9 विकेट पर 260 रन बना लिए थे। जीत के लिए आखिरी दो गेंद पर दो छक्कों की जरूरत थी। रोहित ने 5वीं गेंद पर छक्का जमा दिया, लेकिन आखिरी गेंद पर वे ऐसा नहीं कर सके। इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

यह भारत की बांग्लादेश में वनडे सीरीज में लगातार दूसरी सीरीज हार है। इससे पहले 2015 में बांग्लादेश ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था।

आखिरी 3 ओवर में चाहिए थे 40 रन
अंगूठे की चोट के कारण रोहित शर्मा इस मैच में ओपनिंग नहीं कर पाए। वे 9वें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर उतरे। आखिरी तीन ओवर के खेल में भारत को 40 रन की जरूरत थी। 48वें ओवर में मोहम्मद सिराज स्ट्राइक पर थे और रोहित नॉन स्ट्राइक पर। मुस्तफिजुर रहमान ने इस ओवर में सिराज को 1 रन भी नहीं लेने दिया।

अब आखिरी दो ओवर में भारत को जीत के लिए 40 रन की जरूरत थी। महमूदुल्लाह के इस ओवर में 20 रन आ गए। रोहित ने इस ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर छक्का जमाया। इसके अलावा उन्होंने दो डबल और एक सिंगल भी लिया। तीन रन वाइड के रूप में मिले थे।

आखिरी 6 गेंदों पर भारत को 20 रन की जरूरत थी

  • मुस्तफिजुर की पहली गेंद को रोहित डॉट खेल गए। गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी।
  • दूसरी गेंद को रोहित ने डीप थर्ड मैन की ओर 4 रन के लिए खेल दिया।
  • तीसरी गेंद पर भी रोहित ने थर्ड मैन की ओर चौका जमाया।
  • रोहित ने चौथी गेंद को स्वीप करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। यह डॉट गेंद रही।
  • भारतीय कप्तान ने पांचवीं गेंद को सामने साइट स्क्रीन की ओर 6 रन के लिए भेज दिया।
  • आखिरी गेंद यॉर्कर लेंथ की थी। रोहित इस पर ठीक से शॉट नहीं लगा सके और कोई रन नहीं बना। इस तरह भारत 5 रन से मैच हार गया।

    बांग्लादेश की ओर से इबादत हुसैन ने 3 विकेट झटके। मेहदी हसन और शाकिब अल हसन को 2-2 विकेट मिले। जबकि मुस्ताफिजुर रहमान के हिस्से में एक विकेट आया।

    • पहला : खराब गेंदबाजी आखिरी के 31 ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी की। वे विकेट गिराने में नाकाम रहे। साथ ही खूब रन लुटाए। शुरुआती 19 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 69 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि टीम 150 पर ही सिमट जाएगी। लेकिन, आखिरी के 31 ओवर्स में हमारे गेंदबाज एक ही विकेट गिरा सके और 202 रन खर्च कर दिए।
    • दूसरा : फ्लॉप रहे ओपनर्स टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और विराट कोहली फ्लॉप रहे। ये कुल मिलाकर 13 रन ही बना सके। विराट कोहली ने 5 और शिखर धवन ने 8 रन बनाए।
    • तीसरा : मेडन ओवर खेल गए सिराज टीम इंडिया को 18 बॉल पर 40 रन बनाने थे और रोहित शर्मा लय में खेल रहे थे। ऐसे में मोहम्मद सिराज 48वां ओवर मेडन खेल गए।

    टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरे बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज (100) उसकी ओर से टॉप स्कोरर रहे। जबकि महमूदुल्लाह ने 77 रन बनाए। भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज को 2-2 सफलताएं मिलीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.