Select Date:

रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से हारा भारत, विश्व कप में थम गया सफर

Updated on 23-01-2023 06:19 PM
राउरकेला: भारत एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रॉसओवर मैच के पेनल्टी शूटआउट में 4-5 से हारकर खिताब की दौड़ से बाहर हो गया। नियमित समय में यह मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा था। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय टीम लगभग 15000 घरेलू समर्थकों के सामने अपने स्तर के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और शुरुआती हाफ में एक समय 2-0 की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड को वापसी का मौका दे दिया। इस हार के साथ ही भारत का 48 साल के बाद विश्व कप का खिताब जीतने का सपना भी टूट गया।
भारत के लिए ललित उपाध्याय (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (24वें) और वरुण कुमार (40वें मिनट) ने गोल किए। न्यूजीलैंड के लिए सैम लेन (28वें) ने मैदानी गोल किया जबकि केन रसेल ने 43वें और सीन फिंडले (49वें) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने अब मौजूदा विश्व चैंपियन बेल्जियम की चुनौती होगी। पेनल्टी शूटआउट में, स्ट्राइक के पहले पांच सेट के बाद स्कोर भी बराबरी पर था, और आखिर में ‘सडन डेथ’ में मैच भारत के हाथ से निकल गया।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पास ‘सडन डेथ’ में भारत को जीत दिलाने का सुनहरा मौका था लेकिन वह गोल करने में नाकाम रहे। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भारत को 2-3 से पिछड़ने के बाद शानदार बचाव किये। इसके बाद ‘सडेन डेथ’ में एक और बचाव के दौरान वह चोटिल हो गए। इसके बाद कृष्ण पाठक ने ‘सडेन डेथ’ के अगले तीन दौर में गोलकीपर की भूमिका निभाई। आखिर में शमशेर सिंह गोल करने से चूक गए और सैम लेन ने गोल कर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी।

निर्धारित समय में, भारत ने 11 पेनल्टी कार्नर अर्जित किए और उनमें से दो को गोल में बदला, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ दो पेनल्टी कार्नर मिले। भारत को गोल करने के कई मौके मिले लेकिन अग्रिम पंक्ति की फिनिशिंग कौशल की कमी देखने को मिली। भारत ने मैच के शुरू से ही आक्रामक रूख अपनाया और अभ्यास के दौरान चोटिल हुए मनदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के सर्कल में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने 24वें मिनट में चौथे पेनल्टी कार्नर पर सुखजीत सिंह के गोल से जल्द ही बढ़त को दोगुना कर दिया।

हरमनप्रीत की ड्रैग-फ्लिक को न्यूजीलैंड के गोलकीपर रोक दिया लेकिन रिबाउंड पर सुखजीत ने शानदार मौका बनाकर उसे गोल में बदल दिया। न्यूजीलैंड ने हाफ टाइम से एक मिनट पहले सैम लेन की गोल से वापसी की। उन्होंने टीम के साथ खिलाड़ी के क्रॉस को भारतीय गोल पोस्ट की बायीं ओर मारा। मध्यांतर के समय न्यूजीलैंड की टीम 2-1 से आगे थी। न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वार्टर में बराबरी के लिए दबाव बनाया और वे कुछ मौकों पर भारतीय ‘डी’ में आ गए लेकिन घरेलू टीम ने 41वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को भुना कर दो गोल के अंतर से बढ़त बना ली।
भारत ने तीसरे क्वार्टर में तीन पेनल्टी कार्नर हासिल किए इसमें तीसरे मौके को वरुण कुमार ने भुना लिया। केन रसेल ने इसके एक मिनट के बाद ही पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला जिससे भारत के पास सिर्फ एक गोल की बढ़त रह गई। आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड ने दमदार जज्बा दिखा और 49वें मिनट के खेल के दौरान पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। हेडन फिलिप्स के स्ट्राइक को सीन फिंडले ने गोल में बदल कर स्कोर बराबर कर दिया। गोलकीपर कृष्ण पाठक ने इसके एक मिनट के बाद भारतीय रक्षापंक्ति की गलती पर शानदार बचाव किया और टीम को पिछड़ने से बचा लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.