भारत ने टॉस जीतने के बाद ही कर दी थी महागलती, क्विंटन डिकॉक ने मैच के बाद जले पर छिड़का नमक
Updated on
12-12-2025 01:03 PM
न्यू चंडीगढ़: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 51 रन से जीता। क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन बनाए। इस मैच में जिताऊ पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 213 रन बनाए थे। भारतीय टीम की पारी आखिरी ओवर में 162 रनों पर ही सिमट गई।
जीत के बाद इस सलामी बल्लेबाज ने बताया कि भारत के लिए मैच में स्थिति कहां उलट हो गई थी। मैच खत्म होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा, 'जब भारतीय टीम ने बल्लेबाजी की, तब स्थिति उलट गई। पिच में गति भी आ गई। गेंद तेजी से मूव होने लगी। जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब गेंद धीमी थी और कम मूव हो रही थी। यही दोनों पारियों की स्थितियों में सबसे बड़ा फर्क था।'
क्विंटन डी कॉक ने अपनी तूफानी पारी को लेकर कहा, 'मुझे खुद नहीं पता क्या हो रहा था, यह बस हो रहा था। शायद यही बात है कि जब मैं बल्लेबाजी में सेट हो जाता हूं, तो उसे पूरी तरह भुनाने की कोशिश करता हूं। मेरा मानना है कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम एक-दूसरे के खिलाफ बहुत बार खेलते हैं। हम हमेशा अच्छी पिचों पर खेलते हैं, खासकर भारत में।'
रात में रन चेज करना मुश्किल
महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात के समय रन चेज करना काफी मुश्किल होता है। आईपीएल 2025 में यहां 5 नाइट मुकाबले खेले गए। इसमें सिर्फ एक को बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने जीता। पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ 112 रनों का टारगेट डिफेंड कर लिया था। दूसरी पारी के दौरान पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद हो जाती है। ओस के बाद भी बल्लेबाजी आसान नहीं होती। यही वजह है कि टॉस के समय ही भारतीय कप्तान ने बड़ी गलती कर दी
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…