Select Date:

भारत ने UAE को पहली बार रुपए में पेंमेंट किया जुलाई में किया था एग्रीमेंट

Updated on 26-12-2023 01:52 PM

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से क्रूड ऑयल खरीद का पेमेंट पहली बार अपनी करेंसी रुपए (₹) में किया है। यह पेमेंट 10 लाख बैरल क्रूड ऑयल के लिए किया गया है। सरकार ने जुलाई में UAE के साथ रुपए में सेटलमेंट के लिए एग्रीमेंट साइन किया था।

भारत की ओर से यह पहला पेमेंट इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने UAE की ऑयल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (Adnoc) को किया है। इसके अलावा कुछ रूसी इंपोर्ट के लिए भी भारत ने रुपए में पेमेंट किया है।वहीं 35 से ज्यादा देश रुपए में ट्रेड सेटलमेंट में दिलचस्पी दिखा चुके हैं।

रुपए में पेमेंट से भारत को क्या लाभ?
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एनर्जी कंज्यूमर है। अपनी जरूरत का करीब 85% क्रूड ऑयल विदेशों से खरीदता है। इसके पेमेंट के लिए भारत को हर बार लाखों डॉलर करेंसी एक्सचेंज के रूप में देना पड़ता है। रुपए में पेमेंट करने से ट्रांजैक्शन कॉस्ट में कमी आएगी। इसके अलावा कई अन्य फायदे हैं, जो भारत को मिलेंगे...

  • इससे भारतीय करेंसी ग्लोबली अपनी पहचान और साख बना पाएगा।
  • तेज और आसान पेमेंट ऑप्शन के चलते समय पर सेटलमेंट संभव होगा।
  • इससे दुनियाभर में भारत के ट्रेड पार्टनर बढ़ेंगे।
  • अमेरिकी डॉलर का दबदबा कम होगा और ₹ एक ऑप्शन करेंसी के रूप में पहचान बना पाएगा।

जुलाई 2022 में RBI ने शुरू की थी पहल
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई 2022 में रुपए में ट्रेड सेटलमेंट के पहल की शुरुआत की थी। इसमें शुरुआत में रूस जैसे देशों ने भारतीय रुपए में ट्रांजैक्शन का समर्थन किया था। इस ट्रांजैक्शन के लिए व्यापार में शामिल पार्टनर को स्पेशल रुपया-वोस्ट्रो अकाउंट और देश के बैंकों स्पेशल नोस्ट्रो अकाउंट ओपन करने की जरूरत होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.