Select Date:

UN में भारत ने खुलकर दिया रूस का साथ,वैश्विक व्यवस्था के सिद्धांतों सम्मान की दी नसीहत

Updated on 16-11-2022 05:16 PM

संयुक्त राष्ट्र:
भारत ने वैधता पर सवाल उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव से दूरी बना ली, जिसमें यूक्रेन को युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई के लिए रूस से एक तंत्र स्थापित करने की मांग की गई है। भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहने के बाद कहा, 'महासभा के प्रस्ताव की कानूनी वैधता स्पष्ट नहीं है।' उन्होंने कहा, 'इसलिए हमें पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय कानूनी पुनरीक्षण के बिना तंत्र नहीं बनाना चाहिए, जिसका संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली के भविष्य के कामकाज पर प्रभाव पड़ता हो।'

कम्बोज ने अपने भाषण में बगैर नाम लिए रूस की आलोचना करते हुए कहा कि वैश्विक व्यवस्था के सिद्धांतों का सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि प्रस्ताव के पक्ष में 94 मत पड़े। 14 मत प्रस्ताव के विरोध में पड़े। 73 देश मतदान से अनुपस्थित रहे। प्रस्ताव में आक्रमण के लिए रूस को कानूनी परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए एक अंतरराष्ट्रीय रजिस्ट्री स्थापित करने और यूक्रेन को क्षतिपूर्ति के लिए एक तंत्र बनाने का आह्वान किया। प्रस्ताव ने 193-सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र में गहराते ध्रुवीकरण को भी प्रतिबिंबित किया।

'यूक्रेन पर प्रस्ताव में दोहरे मानकों की गंध थी'
बहामास के स्थायी प्रतिनिधि स्टैन स्मिथ ने कहा कि उपनिवेशवाद और गुलामी की तरह उपनिवेशवादियों और शोषकों के कार्यों के लिए नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी भी है। सिएरा लियोन के प्रतिनिधि ने कहा कि प्रस्ताव में दोहरे मानकों की गंध थी। यूक्रेन के लिए क्षतिपूर्ति का प्रस्ताव करने वाले देशों ने उपनिवेशवाद और गुलामी के लिए क्षतिपूर्ति का विरोध किया था। कंबोज ने कहा कि युद्ध से पेट्रोलियम और उर्वरकों की बढ़ती कीमतों और खाद्यान्न की कमी ने विकासशील देशों को सबसे अधिक प्रभावित किया है, इसलिए महत्वपूर्ण है कि उनकी आवाज को सुना जाए। उन्होंने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत में बाधा डालने वाले किसी भी कदम से बचना चाहिए।

कंबोज ने कहा कि हमें इस बात पर विचार करने की आवश्यकता है कि क्या महासभा वोट के माध्यम से क्षतिपूर्ति प्रक्रिया संघर्ष के समाधान के प्रयासों में योगदान देगी। कंबोज ने कहा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इसके स्थायी सदस्य रूस के वीटो द्वारा पंगु बना दिया गया है, ऐसे में पश्चिमी देशों का प्रयास मात्र नैतिकता तक सीमित होकर रहा जाता है। महासभा में अमेरिकी उप स्थायी प्रतिनिधि रिचर्ड मिल्स ने प्रस्ताव कोक जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। रूस के वासिली नेबेंजिया ने प्रस्ताव के बहाने पश्चिमी देशों पर मास्को की फ्रीज संपत्ति पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.