Select Date:

दो हफ्ते में तीन बार भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान, वर्ल्ड कप से पहले मैदान पर होगी 'जंग'

Updated on 20-07-2023 02:20 PM
मुंबई: एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एशिया कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत दो सितंबर को कैंडी में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। फिर 10 सितंबर को कोलंबो में सुपर-4 स्टेज में उसका सामना फिर अपने इस चिर-प्रतिद्वंद्वी से होगा। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में पाकिस्तान से भिड़ने के बाद टीम एक दिन के ब्रेक के बाद चार सितंबर को कैंडी में नेपाल के सामने होगी।

नौ मैच श्रीलंका में होंगे
छह टीमों का यह वनडे टूर्नामेंट 30 अगस्त से मुल्तान में आरंभ होगा जिसमें मेजबान पाकिस्तान का सामना नेपाल से होगा। एशिया कप ‘हाईब्रिड मॉडल’ के आधार पर खेला जा रहा है, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे जबकि फाइनल सहित नौ अन्य मुकाबले श्रीलंका के कैंडी और कोलंबो में आयोजित होंगे। फाइनल 17 सितंबर को प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। भारत के अलावा पाकिस्तान और नेपाल ग्रुप-ए में शामिल हैं जबकि अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ग्रुप-बी की टीमें हैं।

तय रहेगा क्रम
एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि पहले दौर के बाद पाकिस्तान इसमें ए1 और भारत ए2 टीम बना रहेगा, भले ही उनके स्थान कोई भी रहें। अगर इन दोनों में से कोई भी टीम क्वॉलिफाई नहीं करती है तो नेपाल उनकी जगह लेगा। इसी तरह ग्रुप-बी में श्रीलंकाई टीम बी1 और बांग्लादेश बी2 टीम होगी। अगर इनमें से कोई भी टीम सुपर चार में नहीं पहुंच पाती है तो अफगानिस्तान उनकी जगह लेगा। पाकिस्तान को पूर्व कार्यक्रम के अनुसार इस साल एशिया कप की मेजबानी करनी थी लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सीमा पार टीम भेजने से इनकार करने के बाद इसे ‘हाईब्रिड मॉडल’ के आधार पर आयोजित किया जा रहा है।

हफ्ते में तीन बार होगी टक्कर
भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं तो दोनों टीम की पहली टक्कर ग्रुप स्टेज में ही होगी। इसके बाद दोनों टीम सुपर-4 राउंड में एक-दूसरे के आमने-सामने आ सकते हैं। अगर पाकिस्तान सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करता है तो उसे A1 माना जाएगा और भारत A2 होगा। टीमों की मौजूदा रैंकिंग और लेवल को देखकर ये माना जा सकता है कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ही सेमीफाइनल में जाएंगी, इस लिहाज से भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला एशिया कप का फाइनल हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.