Select Date:

भारत-पाकिस्तान की ताकत-कमजोरी, X-फैक्टर और खतरा, महामुकाबले की महा एनालिसिस

Updated on 02-09-2023 02:45 PM
पल्लेकल: आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में नंबर वन टीम पाकिस्तान आज जब तीसरे पायदान पर मौजूद टीम इंडिया से टकराएगी तो एशिया कप 2023 का असली रोमांच शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच यह 133वीं टक्कर होगी, जिसमें पाकिस्तान 73 मैच जीतकर 55 बार विजेता बनने वाली भारतीय टीम से काफी आगे है। ऐसे में इन दोनों के बीच 80 दिन में संभावित पांच भिड़ंत का स्टेज तैयार हो चुका है। कुछ महीनों बाद भारत में वर्ल्ड कप होना है और यह टूर्नामेंट टीम इंडिया के लिए अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगा।

भारत-पाकिस्तान की मजबूती

भारत की मजबूती उसकी बल्लेबाजी है। टॉप ऑर्डर से लेकर मिडल ऑर्डर तक हर बल्लेबाज अपने आप में नायाब है। अनुभव और कौशल की कहीं कोई कमी नहीं है। रोहित शर्मा, शुभमान गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ऐसे बल्लेबाज हैं, जो लगातार चमत्कारिक पारियां खेलने की काबिलियत रखते हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान का सबसे मजबूत स्तंभ बाबर आजम हैं। वह टीम की धुरी हैं और एंकर पारी खेलने में माहिर हैं। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में शतक के साथ उन्होंने बता दिया है कि वह पूरी लय में हैं। उनके अलावा हमेशा की ही तरह बोलिंग यूनिट दमदार है। शाहीन शाह, नसीम शाह और हारिस रऊफ की पेस तिकड़ी किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप के लिए खतरा साबित हो सकती है।

भारत-पाकिस्तान की कमजोरी​

चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर सीधे इस बड़े मुकाबले में उतरेंगे। उनके पास मैच प्रैक्टिस की कमी है और यह बात विपक्षी भी अच्छी तरह जानते हैं। इसके अलावा रोहित और विराट ने भी पिछले कुछ समय से वनडे मुकाबला नहीं खेला है। मैच प्रैक्टिस की कमी इस मेगा मैच में टीम इंडिया को परेशान कर सकती है। पाकिस्तान की कमजोरी भी बाबर आजम पर जरूरत से ज्यादा आश्रित होना है। यह बात कभी भी उनके खिलाफ जा सकती है। बाबर के फ्लॉप होने पर टीम के भी फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगता है। टीम के ओपनर्स पहले मैच में नेपाल जैसी कमजोर टीम के खिलाफ नहीं चले थे और भारतीय अटैक के खिलाफ यह जोड़ी अतिरिक्त दबाव के साथ उतरेगी।

भारत-पाकिस्तान के X-फैक्टर​

पाकिस्तान के खिलाफ मैच हो तो फिर वहां विराट कोहली के अलावा कोई दूसरा टीम का X-फैक्टर नहीं हो सकता। इन दो टीमों की पिछली टक्कर टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी जहां विराट ने अकेले दम पर हारी बाजी पलट दी थी। अंतिम ओवर्स में विराट के उन दो दर्शनीय छक्कों का दबाव पाकिस्तानी टीम इस मैच में भी महसूस करेगी। पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह टीम के लिए X-फैक्टर साबित हो सकते हैं। नसीम ने एशिया कप के पिछले एडिशन में डेब्यू करते हुए अपनी शानदार गेंदबाजी से चौंकाया था। वह तब से अच्छी लय में हैं। टीम के पेसर्स में सबसे युवा नसीम ने अभी तक 11 वनडे में 19.46 के शानदार ऐवरेज से 15 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी भी महज 4.78 की रही है।

भारत-पाकिस्तान के लिए खतरा

टीम के कॉम्बिनेशन को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। थिंक टैंक अगर मानता है कि कोई भी प्लेयर कभी, कभी भी, किसी भी पोजिशन पर खेलकर टीम को जीत दिला सकता है तो इससे अच्छी बात कोई और नहीं हो सकती। हालांकि, यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दूसरी ओर एशिया कप में पाकिस्तान के हार का प्रतिशत 40 है। यह इस टूर्नामेंट की अन्य दो बड़ी टीमों भारत (32.65) और श्रीलंका (32.00) के मुकाबले कहीं ज्यादा है। इसके अलावा टीम के पास वनडे इस वनडे वर्ल्ड कप चक्र में उसने सिर्फ 32 मैच ही खेले हैं, जो एक तरह से बहुत कम हैं। वनडे मैचों की कमी टीम के खिलाफ जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.