क्लीन स्वीप की तैयारी में भारत, तीसरे वनडे के लिए तय हुआ प्लेइंग XI! श्रीलंका खिलाफ अब मचेगा धमाल
Updated on
15-01-2023 05:12 PM
तिरुवनंतपुरम: श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया ने लगातार दो मैच जीतकर अजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा की कोशिश रहेगी की वह आखिरी वनडे में भी जीत हासिल कर मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करें। ऐसे में आखिरी मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि इसकी उम्मीद कम ही दिख रही है कि अंतिम वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव किया जाए।
दूसरे वनडे में जरूर एक बदलाव देखने को मिला था। प्लेइंग इलेवन में चोटिल युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को शामिल किया गया था, जिन्होंने मैच में तीन विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।अपने शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में मौका नहीं मिला था। सूर्यकुमार यादव टी20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं तो दूसरी ओर ईशान किशन ने बांग्लादेश दौरे पर अपने आखिरी वनडे मैच में दोहरा शतक लगाकर सनसनी मचाई थी। इसके बावजूद इन दोनों को बाहर बैठना पड़ा है।
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…