Select Date:

भारत ने अफगानिस्तान पर दर्ज की ‘विराट’ जीत

Updated on 09-09-2022 05:54 PM
 एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के अपने आखिरी मैच (last match) में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket team) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को 101 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहले खेलते हुए विराट कोहली के शतक (122*) की मदद से दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। जवाब में भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी (5/4) के सामने अफगानिस्तान 111/8 का स्कोर ही बना सकी। अफगानिस्तान से इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 64* रन बनाए।

भारत से विराट कोहली और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करके जबरदस्त शुरुवात दिलाई। इस बीच राहुल ने लम्बे समय के बाद अर्धशतक लगाया जबकि कोहली ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में भुवनेश्वर की स्विंग गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान ने पॉवरप्ले के बाद 21 रन तक पांच विकेट खो दिए। इसके बाद भी अफगानिस्तानी बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

पारी की शुरुआत करने आए कोहली रंग में नजर आए और उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने 61 गेंदों में 12 चौके और छह छक्कों की बदौलत 122* रन बनाए। इस बीच कोहली ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 3,500 रन पूरे किए हैं और ऐसा करने वाले रोहित शर्मा के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान कोहली ने न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (3,497) को भी पीछे छोड़ दिया है।

कोहली अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बन गए हैं।
बता दें उनसे पहले सुरेश रैना (1), रोहित शर्मा (4), केएल राहुल (2), दीपक हूडा (1) और सूर्यकुमार यादव (1) ये कारनामा कर चुके हैं। कोहली का 122* का स्कोर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। उन्होंने रोहित के 118 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है, जो उन्होंने 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

भुवनेश्वर ने की घातक गेंदबाजी
पिछले दो मैचों में महंगे रहने वाले भुवनेश्वर ने आज जबरदस्त शुरुआत की। उन्होंने हजरतुल्लाह जजई और रहमानुल्ला गुरबाज की सलामी जोड़ी को अपने पहले ओवर में ही पवेलियन भेज दिया। इसके बाद भी भुवी ने अपना कहर बरकरार रखा और अपने चार ओवरों में सिर्फ चार रन देकर पांच विकेट लिए। इस बीच उन्होंने एक मेडेन ओवर भी फेंका। भुवी का यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन हो गया है।

भुवनेश्वर के अब 77 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद 21.73 की औसत से 84 विकेट हो गए हैं। इस बीच उनका इकॉनमी रेट सात से नीचे (6.86) रहा है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। भुवनेश्वर ने भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 66 मैचों में 24.32 की औसत से 83 विकेट हासिल किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.