Select Date:

चीन पर इस कदर चौकन्ना भारत, तीन बड़े रास्तों से हटा दिए बर्फ के पहाड़

Updated on 27-03-2023 06:49 PM
नई दिल्ली: चीन की हरकतों के मद्दनेजर बॉर्डर तक सैनिकों की आवाजाही आसान होना जरूरी है। भारत किस कदर चौंकन्ना है, इसकी एक बानगी देखिए।बर्फबारी के चलते बाधित रूट इस बार रेकॉर्ड समय में खोल दिए गए हैं। जी हां, सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सभी तीनों लेह रूट खोल दिए हैं। श्रीनगर और मनाली से होकर लद्दाख जल्द पहुंचा जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश में अटल टनल का भी फायदा मिलेगा। 439 किमी लंबा श्रीनगर रूट 68 दिन में ही 16 मार्च को खुल गया। श्रीनगर से 100 किमी दूर 11,540 फीट की ऊंचाई पर जोजिला वाला रास्ता महीनों तक बंद रहता था। यह 6 जनवरी तक खुला था। इधर, अटल टनल के रास्ते 427 किमी लंबी मनाली-लेह रोड शनिवार को 138 दिन में ही खोल दी गई। जबकि पहले यह मई-जून में खुल पाती थी। लेह-मनाली हाईवे लद्दाख को मनाली के रास्ते भारत के दूसरे हिस्सों से जोड़ता है। इस रूट का रणनीतिक महत्व है क्योंकि इसके जरिए सशस्त्र बलों की मूवमेंट होती है और लद्दाख क्षेत्र में अग्रिम चौकियों तक आपूर्ति पहुंचाई जाती है।

BRO बर्फ हटाने का ऑपरेशन युद्ध स्तर पर करती है। आधुनिक मशीनों की मदद से अनुभवी एवं प्रशिक्षित टीम इसमें काम करती है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 55 दिन में ही निम्मू-पदम-दार्चा (NPD) रोड पर शिंकू ला पास खोल दिया गया, जो 16561 फीट की ऊंचाई पर है। लद्दाख तक पहुंचने के ये तीन रास्ते फिर से तैयार हो गए हैं। मई 2020 में गलवान बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बाद बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती की गई है। पहले ये रास्ते मई-जून में खुलते थे लेकिन अब जल्दी शुरू होने से सैनिकों की आवाजाही आसान हो सकेगी।

प्लेन से सामान और आपूर्ति पहुंचाना काफी खर्चीला होता है लेकिन इन रास्तों से ट्रक जल्दी और आसानी से पहुंच सकेंगे। जिनके घर लद्दाख में हैं, वे भी महंगे हवाई सफर की बजाय सस्ते में सड़क मार्ग से आ जा सकेंगे। पहले भारी बर्फबारी के कारण सड़क कनेक्टिविटी बंद हो जाती थी।कम समय तक रास्ते बंद रहना बीआरओ की बर्फ हटाने की क्षमता को दिखाता है। सरकार दो और सुरंग बनाने की दिशा में काम कर रही है। जोजी ला के नीचे एक का काम जल्द पूरा होगा। दूसरी टनल शिंकू ला के नीचे बन रही है। इससे लद्दाख तक सभी मौसम के लिए कनेक्टिविटी मिल जाएगी। सीधा फायदा सेना को मिलेगा और क्षेत्र में उसकी तैयारी मजबूत हो सकेगी। शिंकू ला टनल बनने से हिमस्खलन, भूस्खलन के लिहाज से जोखिम भरे संकरे रास्ते से भी बचा जा सकेगा। मनाली-लेह रूट पर सर्दी के मौसम में काफी विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
बॉर्डर पर 37 और सड़कें!
सरकार भारत-चीन सीमा पर 875 किमी लंबी 37 और सड़कें बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। भारत-चीन सीमा सड़क कार्यक्रम के तहत 13,000 करोड़ रुपये का काम प्रस्तावित है। तीसरे चरण में 70 प्रतिशत काम अरुणाचल प्रदेश में होना है। इस समय ICBR के पहले और दूसरे चरण का काम जारी है। इसके तहत 1435 किमी लंबी सड़कें लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल में बनाई जा रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.