Select Date:

11 साल बाद मुंबई में होगी भारत-श्रीलंका की टक्कर, जानें अब कितना बदल गई है दोनों टीमें

Updated on 31-10-2023 02:30 PM
मुंबई: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम का सातवां मैच श्रीलंका के साथ है। दोनों टीमें इस मैच के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टकराएगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार छह मैच जीत चुकी है। भारत और श्रीलंका की टीम 11 साल बाद एक बार फिर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेगी। आखिरी बार दोनों टीमों की टक्कर साल 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में हुई थी और भारत चैंपियन बना था। ऐसे में आइए जानते हैं इन 11 सालों में कितनी बदल गई भारत और श्रीलंका की टीम।

कितनी बदल गई है भारत श्रीलंका की टीम
श्रीलंका के खिलाफ 2 अप्रैल 2011 को टीम इंडिया 28 साल के सूखे को खत्म कर दूसरी बार विश्व चैंपियन बनी थी। करोड़ों देशवासियों के लिए यह दिन उत्सव की तरह हो गया था। दिवाली से पहले ही हर घर में पटाखे छूटने लगे थे। हर तरफ उल्लास का माहौल था। ऐसा टीम इंडिया की क्रिकेट विश्व कप में जीत की खुशी में हुआ। 11 साल के बाद एक बार फिर भारत उसी श्रीलंकाई टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरने वाली है।

इस दौरान काफी कुछ बदल गया है। दोनों टीमों का स्तर भी काफी अलग चुका है। 11 साल पहले जो श्रीलंकाई टीम भारत को फाइनल में टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरी थी, वही टीम 2023 में अफगानिस्तान से हार कर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच चुकी है।

सिर्फ इतना ही नहीं, 2011 के बाद से श्रीलंकाई टीम की हालत इतनी खराब हुई है कि इस दौरान वह विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई भी नहीं कर सकी। वहीं टीम इंडिया का प्रदर्शन उससे कहीं अधिक बेहतर रहा है।

भारत ने लगाया है जीत का सिक्सर
टीम इंडिया आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अबतक कुल 6 मैच खेल चुकी है और सभी मुकाबलों में उसने जीत हासिल की है। भारत ने टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को बुरी तरह से हराया है। वहीं अब उसका सामना 2011 की डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका के साथ होने जा रहा है।

2011 विश्व कप के सिर्फ तीन खिलाड़ी

2011 विश्व कप में भारत और श्रीलंका की तरफ के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर उतरे थे। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और जहीर खान जैसे चैंपियन थे। वहीं श्रीलंकाई टीम में कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज खिलाड़ी थे।

हालांकि उस टीम से लगभग खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और एंजेलो मैथ्यूज जैसे खिलाड़ी 2023 विश्व कप में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.