'भारत ने ईरान संकट के बीच निभाई दोस्ती', जयशंकर के दौरे से पर बोले UAE के मंत्री, तेहरान को होर्मुज पर चेताया
Updated on
14-04-2026 01:38 PM
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के विदेश राज्य मंत्री शेख शखबूत बिन नाहयान अल नाहयान ने एस. जयशंकर के हालिया अबू धाबी दौरे को खास बताया है। जयशंकर के दो दिन के यूएई के दौरे पर उन्होंने कहा कि यह पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के करीबी तालमेल को दिखाता है। भारत और यूएई के हिंद महासागर में साझा हितों पर उन्होंने जोर दिया। साथ ही ईरान युद्ध से बनी स्थिति और खासतौर से होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने पर उन्होंने चिंता जताई है।
शेख शखबूत बिन नाहयान ने विऑन के साथ इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की है। उन्होंने कहा कि यूएई और भारत एक बड़ी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप शेयर करते हैं, जो हिंद महासागर और अफ्रीका पर फोकस हो रही है। इसमें समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग पर मजबूत तालमेल है। उन्होंने जयशंकर यूएई दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताया है।
'ईरान ने सप्लाई चेन तोड़ी'
शेख शखबूत का कहना है, 'भारत ग्लोबल कोशिशों को सपोर्ट करने और होर्मुज स्ट्रेट जैसे समुद्री कॉरिडोर को खुला रखने में अहम भूमिका निभाता है। इस समय की प्राथमिकता यह पक्का करना है कि होर्मुज बिना किसी रुकावट के खुला रहे। यह कॉरिडोर किसी एक देश (ईरान) का नहीं है। ईरान की ओर से बिना उकसावे के खाड़ी देशों पर हमलों ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट और सप्लाई चेन को प्रभावित किया है।'
यूएई के मंत्री ने कहा कि एशिया, अफ्रीका और यूरोप को जोड़ने वाले एक ग्लोबल हब के तौर पर संयुक्त अरब अमीरात ने हिंद महासागर में पोर्ट और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के साथ अपने वादे को पूरा किया है। यूएई अपनी भूमिका को स्थिरता, मजबूती और साझा खुशहाली को बढ़ावा देने में एक भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर अपनी भूमिका देखता है।
'भारत से यूएई का रिश्ता अहम'
हिंद महासागर और अफ्रीका में भारत के साथ रिश्ते पर शेख शखबूत बिन नाहयान अल नाहयान ने कहा, 'यूएई और भारत के बीच एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जिसका फोकस हिंद महासागर और अफ्रीका पर ज्यादा है। इसमें समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग पर दोनों देशों के विचार पूरी तरह से मेल खाते हैं।'
शखबूत ने कहा कि यूएई और भारत के बीच हालिया समय में लगातार उच्च-स्तरीय संपर्क हुआ है। इसमें राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की कुछ समय पहले हुई भारत यात्रा शामिल है। इसके अलावा हाल ही में डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर के दौरे ने भी दोनों देशों के संबंधों को और बेहतर किया है।
जयशंकर का यूएई दौरा
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात का दो दिन का आधिकारिक दौरा किया है। जयशंकर शनिवार रात को अपने दो दिनी दौरे पर यूएई पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान यूएई नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय मुलाकात की। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…