चौधरी बन रहे पाकिस्तान को भारत ने कसकर पटका, एशिया कप छोड़ भागेगा बाबर का देश!
Updated on
06-06-2023 09:15 PM
कराची: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रस्तावित ‘हाइब्रिड मॉडल’ को खारिज करने के बाद मेजबान पाकिस्तान सितंबर में होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से हट सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख नजम सेठी की आरे से दिए गए हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान को एशिया कप के तीन या चार मुकाबले स्वदेश में कराने थे जबकि भारत के मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जा सकते थे।
पाकिस्तान में नहीं खेलना चाहते श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश
भारत के सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने के बाद यह प्लान पेश किया गया था। हालांकि अब यह स्पष्ट हो गया है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सभी ने टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर आयोजित कराने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का समर्थन किया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘अब यह सिर्फ औपचारिकता रह गई है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य वर्चुअल या सदस्यों की मौजूदगी में बैठक करें।’
भारत के सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने के बाद यह प्लान पेश किया गया था। हालांकि अब यह स्पष्ट हो गया है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सभी ने टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर आयोजित कराने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का समर्थन किया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘अब यह सिर्फ औपचारिकता रह गई है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य वर्चुअल या सदस्यों की मौजूदगी में बैठक करें।’
पाकिस्तान की हुई गजब बेइज्जती उन्होंने कहा, ‘पीसीबी को अब पता है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया कप के लिए उसके हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव का समर्थन नहीं कर रहे।’ सूत्र ने कहा कि सेठी पहले ही अपनी क्रिकेट मैनेजमेंट टीम के सदस्यों और संबंधित सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं जिससे कि स्वदेश में एशिया कप के मुकाबलों की मेजबानी का मौका नहीं मिलने की स्थिति में पाकिस्तान के रुख पर चर्चा कर सकें।
एशिया कप पर भी लटकी तलवार सूत्र ने कहा, ‘इस बात की पूरी संभावना है कि इस साल एशिया कप का आयोजन नहीं हो पाएगा क्योंकि पाकिस्तान और भारत के मैचों के बिना प्रसारणकर्ता के उतनी राशि की पेशकश करने की संभावना नहीं है जितनी वे पाकिस्तान की मौजूदगी में एसीसी को दे रहे थे।’ सूत्र ने कहा कि भारत भी एशिया कप नहीं होने की स्थिति में उसी समय स्वदेश में चार या पांच देशों के टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी कर रहा है।
तिलमिलाया पाकिस्तान श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के फैसले का इन बोर्ड के पीसीबी के साथ संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ता है, यह देखा जाना बाकी है। पाकिस्तान ने श्रीलंका के दो टेस्ट के दौरे के दौरान वहां कुछ एकदिवसीय मैच खेलने के प्रस्ताव को पहले ही खारिज कर दिया है। श्रीलंका के एशिया कप के सभी मुकाबलों की मेजबानी की पेशकश करने के बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया। सूत्र ने कहा कि हालिया घटनाक्रम पाकिस्तान को विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने के लिए मजबूर कर सकता है।
अब पाकिस्तान की नाक की बात, टूर्नामेंट से होगा बाहर सेठी ने बार-बार कहा है कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की जगह तटस्थ देश में होता है तो वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगा और सूत्र ने कहा कि पीसीबी एशिया कप का बहिष्कार कर सकता है। एसीसी के एक सूत्र ने कहा, ‘पाकिस्तान के पास केवल दो विकल्प हैं। टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर खेले या टूर्नामेंट से हट जाए।’ उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है तब भी इसे एशिया कप कहा जाएगा लेकिन प्रसारणकर्ता पाकिस्तान की अनुपस्थिति में सौदे पर फिर से बातचीत करेगा।’
भारत ने निकाली पाकिस्तान की 'श्रीलंका काट' श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भारत सभी ने यह रुख अपनाया है कि पाकिस्तान और साथ ही किसी अन्य देश में एशिया कप की मेजबानी करना तार्किक या वित्तीय रूप से संभव नहीं है और इसे एक देश श्रीलंका में आयोजित किया जाना चाहिए क्योंकि भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकता है। सूत्र ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि इस साल एशिया कप पूरी तरह से रद्द हो सकता है और भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान विश्व कप से पहले 50 ओवरों के प्रारूप में एक बहु टीम प्रतियोगिता खेल सकते हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…