Select Date:

इंडिया vs बांग्लादेश वॉर्मअप मैच:विराट नहीं खेलेंगे, परफेक्ट कॉम्बिनेशन की तलाश में इंडिया

Updated on 01-06-2024 12:30 PM

इंडिया और बांग्लादेश की टीमें आज न्यूयॉर्क के कैंटी के पार्क पर वॉर्मअप मैच खेलने उतरेंगी। जो नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम से 7 KM दूर है। टी-20 वर्ल्ड कप के आगाज से पहले यह आखिरी वॉर्मअप मैच है। विराट कोहली न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं, लेकिन यह वॉर्मअप मैच नहीं खेलेंगे।

15 खिलाड़ियों की स्क्वॉड में इंडिया के बेहतरीन टी-20 प्लेयर्स शामिल हैं, जो अभी-अभी हाईवोल्टेज IPL खेल चुके हैं। टीम के कोच, कप्तान और मैनेजमेंट को सही कॉम्बिनेशन की तलाश रहेगी। जिसके लिए ये वॉर्मअप मैच बड़ा मौका है।

कुछ इंडियन प्लेयर्स के लिए ये वॉर्मअप मैच एक मंच है, जहां वे अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देकर टीम में जगह पक्की कर सकते हैं।

बांग्लादेश के सामने चुनौती अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने की है, क्योंकि भारत से पिछले 5 टी-20 इंटरनेशनल मैच में से वो 4 हारी है। इनमें 2022 टी-20 वर्ल्ड कप का मैच भी शामिल है।

इस मैच में बांग्लादेश 30 रन से हारी थी। विराट की 64 रन की पारी के चलते बांग्लादेश को 185 रन का टारगेट मिला था। अर्शदीप और हार्दिक ने 2-2 विकेट लेकर बांग्लादेशी टीम को 145 रन पर रोक दिया था।

मैच की अहमियत- कंडीशन्स और कॉम्बिनेश के लिहाज से अहम होगा मैच
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का वॉर्मअप मुकाबला यहां की कंडीशन्स से खिलाड़ियों के लिए फैमलियर होने के लिहाज से अहम होगा। साथ ही भारतीय टीम अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन भी तलाशेगी, क्योंकि टीम इंडिया को मुख्य मैदान (जहां मैच होना है।) की कंडीशन देखने को नहीं मिली है।

टीम की प्रैक्टिस कैंटी के पार्क पर हुई है और यहीं टीम को पहला वार्मअप मैच भी होगा, जो न्यू यॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम से 7 KM दूर है, हालांकि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ एक-एक बार मैदान गए थे, लेकिन खिलाड़ी मुख्य मैदान की आउटफील्ड, पिच और डायमेंशन का परिचित नहीं है। ड्रॉप इन पिचों में उछाल ज्यादा है, ऐसे में भारतीय बैटर्स को उसी के अनुसार प्रैक्टिस करनी होगी।

टॉस का रोल- दोनों ही टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी और वॉर्मअप मैच में अपने अहम बल्लेबाजों को परखने के लिए पूरा मौका देंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.