Select Date:

इस हॉस्पिटैलिटी कंपनी के लिए भारत बनेगा दुनिया का तीसरा बड़ा मार्केट, अभी कौन देश हैं हमसे आगे

Updated on 24-11-2025 02:33 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी होटल चेन मैरियट इंटरनेशनल के लिए भारत जल्द ही तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनने वाला है। मैरियट के पास अभी सबसे ज्यादा होटल अपने देश अमेरिका में हैं। उसके बाद चीन, कनाडा, मेक्सिको और फिर भारत का नंबर आता है। मैरियट के एशिया पैसिफिक के प्रेसिडेंट राजीव मेनन का कहना है कि भारत में कंपनी के अभी हमारे 187 होटल चल रहे हैं और 200 और बनने वाले हैं। इससे 2-3 साल में भारत इस ग्रुप के लिए तीसरा बड़ा बाजार बन जाएगा। उसके बाद सिर्फ अमेरिका और चीन ही भारत से आगे रहेंगे।

भारत में मैरियट के 187 होटलों में 33,000 से ज्यादा कमरे हैं। कमरों की संख्या के मामले में मैरियट भारत की सबसे बड़ी होटल चेन है। हालांकि होटलों की संख्या के मामले में टाटा ग्रुप का ताज (255 होटल) अब भी नंबर 1 है। मेनन ने कहा, "पांच साल में भारत में हमारे 60,000 से ज्यादा कमरे होंगे।" पिछले कुछ सालों में भारत में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का चेहरा पूरी तरह बदल गया है। अब भारतीय यात्री ही होटलों में ज्यादा आते हैं।

भारतीय की बढ़ती हैसियत

साथ ही, भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रोफेशनल दुनिया भर में अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारतीय अब खूब घूमते हैं और बाहर जाकर खूब खर्च भी करते हैं। मेनन ने बताया कि 2007-08 में भारत में हमारे जैसे होटलों में 70% तक मेहमान विदेशी होते थे। आज, 80% मेहमान भारतीय हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि भारतीय हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के प्रोफेशनल अब दुनिया भर में छा गए हैं। यह कुछ वैसा ही है जैसे आईटी (IT) सेक्टर में हुआ था।मेनन ने कहा, '2002 में जब मैं ऑस्ट्रेलिया से भारत आया था, तब भारतीय मूल के लोगों के लिए मैनेजमेंट में ऊंचे पदों तक पहुंचना मुश्किल था। ज्यादातर बड़े होटलों में विदेशी जनरल मैनेजर होते थे। अब यह सोच बदल गई है। हम अपने देश के टैलेंट को तैयार कर रहे हैं और उन्हें दुनिया भर में भेज रहे हैं। आपको हमारे कई होटलों में भारतीय जनरल मैनेजर या शेफ मिलेंगे। भारत के लिए हॉस्पिटैलिटी अब आईटी की तरह ही महत्वपूर्ण हो गई है।'

गुजरातियों से प्रेरणा

मेनन ने आगे बताया कि अमेरिका 60% होटल भारतीय मूल के अमेरिकियों के हैं। इनमें से ज्यादा वो लोग हैं जिनके पूर्वज 1960 और 1970 के दशक में गुजरात से अमेरिका गए थे। इनमें से कई लोग सूरत के 90 किमी के दायरे से आते हैं। अब उनमें से कुछ लोग भारत आकर यहां होटल खोल रहे हैं। मैरियट की भारत की रणनीति का एक अहम हिस्सा अमेरिका में गुजरात के पटेलों द्वारा खोले गए मोटलों से प्रेरित है।

मेनन ने कहा, "अमेरिका के मोटलों के विपरीत, हम भारत में बड़े शहरों के बाहर अर्बन रिसॉर्ट्स (शहरी रिसॉर्ट्स) बनते हुए देख रहे हैं। हाईवे और एयरपोर्ट के इन्फ्रास्ट्रक्चर में हो रही भारी बढ़ोतरी ने इस कॉन्सेप्ट को बढ़ावा दिया है।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.