करो या मरो के मैच में भारत का ऑस्ट्रेलिया से सामना, यहां देखें महिला वर्ल्ड कप का लाइव टेलिकास्ट
Updated on
13-10-2024 12:36 PM
इंदौर।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (रविवार) महिला टी20 विश्व कप का 18वां मैच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड को हर हाल में मैच जीतना होगा।
टीम इंडिया ने अब तक तीन में से दो मुकाबले जीते हैं। भारत अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भी तीन में से दो मैचों में जीत दर्ज की है। नेट रन रेट भारत का कीवी से अच्छा है। इसे बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करनी होगी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप मैच कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच रविवार को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला शारजाहा क्रिकेट ग्राउंड में होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप मैच कहां लाइव देखें?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो डिज्नी+हॉटस्टार पर लुत्फ उठाया जा सकता है।
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…