Select Date:

फ्रांस, जर्मनी, चीन और अमेरिका की जमात में शामिल होगा भारत, देश में ही बनेंगे हवाई जहाज!

Updated on 16-01-2023 06:22 PM
नई दिल्ली: आने वाले दिनों में आपको मेड इन इंडिया विमान में सफर करने का मौका मिल सकता है। सरकार ने भारत को एयरोस्पेस इंडस्ट्री (Aerospace Industry) का हब बनाने के लिए बड़ी योजना बनाई है। भारत एविएशन इंडस्ट्री में बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। देश की एयरलाइन कंपनियां अगले दस साल में 2,000 विमानों का ऑर्डर दे सकती हैं। सरकार चाहती हैं कि एयरबस (Airbus) और बोइंग (Boeing) जैसी दिग्गज कंपनियां भारत में ही विमान तैयार करें। सरकार ने इस बारे में इन कंपनियों से बात भी की है और उनके जवाब का इंतजार है। हाल के वर्षों में एयरक्राफ्ट और टर्बो जेट्स के आयात में भारी तेजी आई है। सरकार ट्रेड डेफिसिट में कमी लाने के लिए ऐसी चीजों की पहचान कर रही है जिनका बहुत ज्यादा आयात किया जा रहा है।
देश में मिडिल क्लास की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इस वर्ग के लिए हवाई जहाज से यात्रा करना अब लग्जरी नहीं रह गया है बल्कि यह उसकी जरूरत बन गई है। यही वजह है कि घरेलू एयरलाइन कंपनियां तेजी से अपने बेड़े का विस्तार कर रही हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने 2019 में 300 ए320 नियों विमानों का ऑर्डर दिया था। उसके बेड़े में अभी ऐसे 730 विमान हैं। टाटा ग्रुप भी बड़ा ऑर्डर देने की तैयारी में है। इसके अलावा कई छोटी कंपनियां भी विमानों का ऑर्डर दे सकती हैं। कुल मिलाकर अगले 10 साल में भारतीय एयरलाइन कंपनियां 2000 विमानों का ऑर्डर दे सकती हैं।

इंपोर्ट में भारी तेजी

एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनियां भारत से भी कुछ कलपुर्जे खरीद रही हैं। लेकिन सरकार इससे संतुष्ट नहीं है। वह चाहती है कि बोइंग और एयरबस भारत में अपनी फाइनल एसेंबली लाइन स्थापित करें। पिछले महीने कॉमर्स डिपार्टमेंट ने देश में एयरक्राफ्ट्स के बढ़ते आयात पर अलर्ट जारी किया था। अप्रैल-सितंबर के दौरान देश में एयरक्राफ्ट्स के आयात में 56.5 फीसदी, टर्बो जेट्स के आयात में 34 फीसदी और हेलीकॉप्टर्स के आयात में 42 फीसदी तेजी आई। इसके बाद एविएशन मिनिस्ट्री ने ट्रेड डेफिसिट को कम करने के लिए रणनीति बनाने का काम शुरू किया था।

फाइनल एसेंबली लाइन का मतलब है कि भारत में इसका पूरा सप्लाई चेन ईकोसिस्टम होगा। इनमें एयरक्राफ्ट की बॉडी बनाने से लेकर विंग्स, एसेंबल्ड इंजन, सीट आदि शामिल है। जानकारों का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में समय लग सकता है। लेकिन इसकी शुरुआत अभी से हो जानी चाहिए ताकि अगले तीन-चार साल में यह इसका ईकोसिस्टम तैयार हो जाए। सरकार भी मानती है कि यह देश में एयरक्राफ्ट बनाने की दिशा में अगला कदम बढ़ाने का सही समय है।

कहां-कहां एयरक्राफ्ट बनते हैं

यूरोपीय कंपनी एयरबस की पूरी दुनिया में चार फैसिलिटीज हैं। ये फ्रांस के शहर Toulouse, जर्मनी के हैम्बर्ग, चीन के तियानजिन और अमेरिका के Mobile में है। चीन की फैसलिटी ने 2008 में काम करना शुरू किया था और पिछले साल नवंबर में इससे पहला ए321 बनकर तैयार हुआ था। वहीं अमेरिकी कंपनी बोइंग की सारी एसेंबली लाइन अमेरिका में ही हैं। पिछले साल अक्टूबर में टाटा ग्रुप और एयरबस ने एयरफोर्स के लिए सी-295 एयरक्राफ्ट बनाने की घोषणा की थी। अब तक केवल सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ही सेना के लिए विमान बनाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.