Select Date:

2047 तक नहीं बनेगा विकसित भारतआरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने बताई वजह

Updated on 16-12-2023 02:25 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। लेकिन आरबीआई के पूर्व गवर्नर और मोदी सरकार की नीतियों के धुर आलोचक रघुराम राजन का कहना है कि मौजूदा ग्रोथ रेट के साथ भारत के लिए यह लक्ष्य पाना मुश्किल होगा। उनका कहना है कि अभी भारत की पर कैपिटा इनकम करीब 2,500 डॉलर है। मौजूदा ग्रोथ रेट के हिसाब से भारत 2047 तक लोअर मिडिल से मॉडरेट मिडिल इनकम ग्रुप तक ही पहुंच सकता है। राजन ने यूट्यूबर आकाश बनर्जी के The Deshbhakt चैनल पॉडकास्ट में यह बात कही।

राजन ने कहा, 'अभी भारत की पर कैपिटा करीब 2,500 डॉलर है। मौजूदा ग्रोथ रेट से चलते रहे तो भारत 2047 तक विकसित देश नहीं बन सकता है। ज्यादा से ज्यादा हम लोअर मिडिल से लेकर मॉडरेट मिडिल इनकम ग्रुप में पहुंच सकते हैं।' मोदी सरकार ने साल 2047 तक भारत को विकसित देश के रूप में दुनिया के सामने लाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट पेश किया है। विकसित भारत@2047 का उद्देश्य आजादी के 100वें वर्ष यानी वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। यह दृष्टिकोण आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलुओं को सम्मिलित करता है।

नोटबंदी पर क्या कहा

राजन ने साथ ही कहा कि गुड़गांव और नोएडा में काम कर रहे लोग फर्स्ट वर्ल्ड इकॉनमी में ऑपरेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन इकॉनमी के कुछ हिस्से विकसित देशों की तरह हैं। नोएडा और गुड़गांव के लोग फर्स्ट-वर्ल्ड इकॉनमी में काम कर रहे हैं। जब उनसे 2016 की नोटबंदी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीएमओ ने उनसे पूछा था कि नोटबंदी की योजना काम करेगी या नहीं। इस पर उन्होंने और उनकी टीम ने इस फैसले के अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं के बारे में बताया था। लेकिन सरकारी अधिकारियों को इस फैसले से बचने का संकेत दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.