Select Date:

भारत ने 6 विकेट से जीता दूसरा टी-20 अफगानिस्तान के विरुद्ध सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ली जायसवाल और दुबे की फिफ्टी

Updated on 15-01-2024 02:01 PM

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच 6 विकेट से जीत लिया है। भारतीय टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में 173 रन का टारगेट 15.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 34 बॉल पर 68 रन की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 32 बॉल पर नाबाद 63 रन बनाए। इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए। गुलबदीन नाइब ने 35 बॉल पर 57 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट झटके।

इस जीत के साथ ही भारत टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी-20 के रोचक फैक्ट

भारत ने अफगानिस्तान से पहली टी-20 सीरीज जीती भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली टी-20 सीरीज है। दोनों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले जा रहे हैं। इनमें से 6 भारत ने जीते, जबकि एक नो रिजल्ट रहा।

इंडिया होम ग्राउंड पर 15 टी-20 सीरीज से अजेय भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर पिछली 15 टी-20 सीरीज से अजेय है। टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर कुल 15 टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली, जिनमें से 2 ड्रॉ रही, जबकि 13 में जीत मिली।

अक्षर टी-20 में 2 हजार रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय अक्षर का भी लगा दीजिएगा। टी-20 क्रिकेट (घरेलू और इंटरनेशनल) में 2000 रन और 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने। जडेजा पहले यह कारनामा कर चुके हैं।

तेज शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर नहीं बना सके अफगान
अफगानिस्तान की टीम पहले पांच ओवरों में 10 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही थी। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 50/1 था। लेकिन टीम आखिरकार 172 रन तक ही पहुंच पाई। इंदौर के होलकर ग्राउंड की बाउंड्री काफी छोटी है, इसलिए यहां 200 रन से कम का स्कोर डिफेंड करना मुश्किल होता है। भारत के लिए टारगेट काफी साधारण साबित भी हुआ। टीम ने 26 गेंद पहले ही मुकाबला जीत लिया।

अफगानिस्तान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की ओर से एक भी 50+ की पार्टनरशिप नहीं हुई। दूसरी ओर पहले ओवर में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम से दो अर्धशतकीय साझेदारियां हुईं। जायसवाल और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 28 बॉल में 57 रन जोड़कर टीम इंडिया को संभाला। फिर कोहली के आउट होने पर जायसवाल ने शिवम दुबे के साथ 42 बॉल पर 92 रन की साझेदारी करते हुए भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया।

रोहित 0 पर आउट, जायसवाल-दुबे ने संभाला मोर्चा
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खास नहीं रही। पहले ही ओवर में रोहित शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। यहां से विराट कोहली आए और जायसवाल के साथ 28 बॉल में 57 रन की पार्टनरशिप हुई। कोहली 28 रन बना कर आउट हुए।

कोहली के विकेट के बाद शिवम दुबे क्रीज पर आए और जायसवाल का साथ दिया। दोनों बैटर्स के बीच 92 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने इस दौरान अपने अर्धशतक पूरे किए। जायसवाल 34 बॉल में 68 रन बना कर आउट हुए। वहीं, शिवम दुबे ने नाबाद 32 बॉल में 63 रन की पारी खेली। जितेश शर्मा खाता नहीं खोल सके। वहीं, रिंकू सिंह ने दुबे के साथ नाबाद रहते 9 रन बनाए।

अफगानिस्तान की शुरुआत शानदार, बाद में पारी लड़खड़ाई
अफगानिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम की शुरुआत ठीक रही। पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में टीम ने 2 विकेट खोकर 58 रन बनाए। इस दौरान रहमनुल्लाह गुरबाज 14 रन और कप्तान इब्राहिम जादरान 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अफगानिस्तान की पारी पावरप्ले के बाद लडखड़ा गई। 7वें ओवर में अजमतुल्लाह ओमरजई 2 रन बना कर आउट हुए। दूसरे छोर पर गुलाबदीन नाइब टिके रहे। नजीबुल्लाह जादरान 23 रन, करीम जनत 21 रन और मुजीब उर रहमान ने 9 बॉल में 21 रन बना कर छोटे योगदान दिए।

लगातार विकेट गिरने से टीम की रन बनाने की गति कम हुई। टीम की ओर से इकलौता अर्धशतक नाइब ने लगाया। उन्होंने 35 बॉल पर 57 रन की पारी खेली।

19वां ओवर लेकर आए शिवम दुबे महंगे रहे। उनके इस ओवर में मुजीब और करीम की जोड़ी ने 2 छक्के और एक चौका सहित 20 रन बनाए। जिसने कुछ रन स्कोरबोर्ड पर जोड़े। हालांकि आखिरी ओवर में भारत ने अफगानिस्तान को रन नहीं बनाने दिए। 20वां ओवर डाल रहे अर्शदीप सिंह के ओवर में 4 विकेट गिरे। जिसमें से 2 रनआउट रहे। अफगानिस्तान ने 2 ओवर में 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान),
 यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह।

अफगानिस्तान : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, गुलबदीन नाइब, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.