मार्केट खुलते ही 10% उछल गया Indiabulls Housing Finance का शेयर, अभी जा सकता है काफी ऊपर
Updated on
14-12-2022 06:44 PM
पॉजिटिव वैश्विक संकेतों से बुधवार को ब्रॉडर मार्केट में भारी लिवाली
देखने को मिली। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सेज का प्रदर्शन बेचमार्क
इंडेक्सेज से बेहतर दिखाई दे रहा है। निफ्टी 500 (Nifty 500) में शामिल
शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) का
प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। भारी वॉल्यूम के साथ यह शेयर शुरुआती घंटे में 10
फीसदी से ज्यादा उछल गया। टेक्निकली यह शेयर एवरेज से अधिक वॉल्यूम के साथ
अपने 31 हफ्ते के लंबे कंसोलिडेशन से बाहर निकल गया है। यह सभी जरूरी
मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है और इसके 20 दिन के मूविंग एवरेज में
स्ट्रॉन्ग बाइंग इंटरेस्ट दिख रहा है। यह इसमें पॉजिटिविटी का संकेत है।
साथ ही इस स्टॉक ने गोल्डन क्रॉसओवर के
करीब पहुंच गया है जो लॉन्ग पीरियड के लिए बुलिश माना जाता है। शुरुआती एक
घंटे के कारोबार में दो करोड़ से अधिक शेयरों की खरीदफरोख्त हुई जो इसका कई
दिनों का रेकॉर्ड है। प्राइस में तेजी के साथ-साथ 14 दिन की अवधि का RSI
और OBV जैसे टेक्निकल पैरामीटर्स भी हायर लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। अभी यह
शेयर एनएसई पर 151 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है। मूमेंटम ट्रेडर्स को आने
वाले दिनों में इस स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…