अडानी-हिंडनबर्ग रिसर्च मामले में आया भारतीय बैंक का नाम, जानिए कैसे की थी कमाई में 'मदद'
Updated on
02-07-2024 02:27 PM
नई दिल्ली: अडानी-हिंडनबर्ग मामले में कोटक बैंक (Kotak Bank) का नाम आया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की शॉर्ट-सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने सोमवार को कहा कि मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने उसे एक पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि उसने पिछले साल अडानी ग्रुप (Adani Group) के खिलाफ शॉर्ट बेट में नियमों का उल्लंघन किया था। हिंडनबर्ग ने यह भी कहा कि कोटक बैंक ने एक ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर बनाया। इस स्ट्रक्चर का इस्तेमाल हिंडनबर्ग के इनवेस्टर पार्टनर ने अडानी ग्रुप के खिलाफ बेट लगाने के लिए किया। शॉर्ट-सेलर ने कहा कि उसने इनवेस्टर रिलेशनशिप के जरिए 41 लाख डॉलर का रेवेन्यू कमाया और अडानी के अमेरिकी बॉन्ड पर अपनी शॉर्ट पोजीशन से केवल $31,000 कमाए। कंपनी ने इनवेस्टर का नाम नहीं बताया।
हिंडनबर्ग ने कहा कि सेबी का कारण बताओ नोटिस कंपनी को धमकाने का प्रयास है। सेबी का कहना है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में तथ्यों को गलत ढंग से पेश किया गया और इसका मकसद लोगों को गुमराह करना था। हिंडनबर्ग ने कहा, 'हमें लगता है कि सेबी ने अपनी जिम्मेदारी को नजरअंदाज किया है। ऐसा लगता है वह प्रभावित निवेशकों के हितों को बचाने के बजाय धोखाधड़ी करने वालों को बचाने में लगा है।' सेबी, अडानी एंटरप्राइजेज और कोटक ने इस मामले में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। भारत में कड़े नियमों के कारण विदेशियों के स्थानीय कंपनियों के खिलाफ बेट लगाना मुश्किल है। लेकिन हिंडनबर्ग के खुलासे से उसका काम करने के तरीका भी उजागर हुआ है।
150 अरब डॉलर का नुकसान
सेबी भी एशिया के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप की जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने उसे अपनी जांच पूरी करने के लिए 14 अगस्त तक का समय दिया है। सेबी के नोटिस से इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पिछले साल हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर अनुचित व्यापारिक लेन-देन का आरोप लगाया था। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था लेकिन इससे ग्रुप के मार्केट कैप में 150 अरब डॉलर तक की गिरावट आई। हालांकि अब अडानी ग्रुप ने काफी हद तक इस नुकसान की भरपाई कर ली है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…