भारत के अरबपति इन 10 चीजों पर खर्च करते हैं सबसे ज्यादा रुपये, देखें तस्वीरें
Updated on
29-02-2024 01:36 PM
नाइट फ्रैंक ने ‘द वेल्थ रिपोर्ट-2024’ में बताया है कि देश के सबसे अमीर हाई नेटवर्थ वाले लोगों ने अपनी निवेश योग्य संपत्ति का 17 फीसदी पैसा लग्जरी चीजों को खरीदने में लगाया है। 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेटवर्थ वाले लोग यूएचएनडब्ल्यूआई की कैटेगरी में आते हैं। आईए आपको बताते हैं देश के अरबपति किन चीजों पर सबसे ज्यादा खर्चा कर रहे हैं।
लक्जरी घड़ियां
देश के अरबपति लग्जरी घड़ियों को खरीदना पसंद करते हैं। रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। इन लग्जरी घड़ियों की कीमत करोड़ों में होती हे। इन्हें खासतौर से अमीरों को ध्यान में रखकर ही बनाया जाता है।
क्लासिक कारें
अमीरों को क्लासिक कारों का भी काफी शौक है। देश के ज्यादातर अमीर लोग क्लासिक कार खरीदने के लिए खूब पैसा खर्च करते हैं। इन क्लासिक कारों को अमीर खरीदने के बाद अपने हिसाब से मॉडिफाई भी कराते हैं।
लक्जरी हैंडबैग
घड़ियों की तरह अरबपतियों को लग्जरी हैंडबैग खरीदना भी काफी पसंद है। इसमें भी खासतौर से महिलाएं लग्जरी हैंडबैग को खरीदना काफी पसंद करती हैं। इन लग्जरी हैंडबैग की कीमत भी लाखों से लेकर करोड़ों में होती है।
हीरे
रंगीन हीरे खरीदना भी अरबपतियों को खूब पसंद है। देश के अरबपति हीरे में खूब निवेश करते हैं। इन रंगीन हीरों की कीमत भी करोड़ों रुपयों में होती है।
व्हिस्की
दुर्लभ व्हीस्की की कीमत काफी ज्यादा होती है। अरबपतियों को इन दुर्लभ व्हीस्की को खरीदने का भी खूब शौक होता है। देश के सुपर रिच व्हीस्की में काफी पैसा खर्च करते हैं।
ज्वैलरी
देश के अमीर ज्वैलरी खरीदने में भी अपना खूब पैसा खर्च करते हैं। इस ज्वैलरी में अरबपति करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। ज्वैलरी पर अमीरों का खर्च काफी बढ़ा है। इसके अलावा अरबपति आर्ट, फर्नीचर और सिक्कों पर भी खूब पैसा खर्च करते हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…