भारत का क्रिकेट... वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद भी पाकिस्तान में टीम इंडिया की वाहवाही
Updated on
21-11-2023 02:06 PM
कराची: पाकिस्तान क्रिकेट जगत ने विश्व कप के फाइनल तक के सफर में अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम की प्रशंसा की। महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबले में हार के बावजूद भारत का क्रिकेट ‘अच्छी स्थिति’ में है। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में छह विकेट की जीत के साथ भारत का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया। अकरम ने कहा, ‘जाहिर तौर पर फाइनल हारने से वे टूट गए होंगे लेकिन क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं। भारत का एक दिन खराब रहा और दुर्भाग्य से ऐसा फाइनल में हुआ। आप उनके ढांचे, खिलाड़ियों के लिए पैसा, समझदारी से तैयार कार्यक्रम और बैकअप प्रतिभा को देखें और उन्हें सिर्फ ये चीजें जारी रखने की जरूरत है। उनका क्रिकेट काफी अच्छी स्थिति में है।’
1992 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे वसीम अकरम ने कहा कि एक पूर्व खिलाड़ी होने के नाते वह जानते हैं कि नॉकआउट मैच में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मानसिक रूप से कितने मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब हम 1999 विश्व कप फाइनल में उनके साथ खेले थे तब मैं कप्तान था। हमने उन्हें लीग चरण में हराया था लेकिन फाइनल में वे अहमदाबाद में कल की तरह एक अलग टीम थे।’
पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ जैसे कुछ लोगों का मानना था कि भारतीय टीम किसी भी तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम से कमतर नहीं है। लतीफ ने कहा, ‘शायद यह भारतीय खिलाड़ियों के साथ सिर्फ एक मनोवैज्ञानिक चीज है। यह टीम विश्व कप फाइनल जीतने के योग्य थी लेकिन एक बार फिर यह दिखाने का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पूरा श्रेय जाता है कि वे अपने खेल में मानसिक रूप से कितने मजबूत और संगठित हैं।’
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक का मानना है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारतीयों की तुलना में पिच को बेहतर तरीके से समझा और टॉस महत्वपूर्ण साबित हुआ। उन्होंने कहा, ‘पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को इस पिच पर बचाव के लिए 300 से अधिक रन की जरूरत थी।’ मिसबाह ने पूरे टूर्नामेंट में उदाहरण पेश करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में और इस विश्व कप में इन दोनों से बहुत कुछ सीखा होगा।’
पूर्व खिलाड़ी बासित अली और कामरान अकमल का मानना है कि अब समय आ गया है कि भारत अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की टीम बनाने पर ध्यान केंद्रित करे। पूर्व बल्लेबाज मोहसिन खान ने कहा कि पाकिस्तान को यह सीखना चाहिए कि कैसे भारत और ऑस्ट्रेलिया ने खुद को आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक ढाला, खासकर विश्व कप में। उन्होंने कहा, ‘भारत की हार को देखने के बजाय हमें इस तथ्य की सराहना करनी चाहिए कि इस साल वे पहले ही दो आईसीसी फाइनल खेल चुके हैं, दोनों बार ऑस्ट्रेलिया से हार गए। वे कुछ सही कर रहे हैं।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…