बाबा महाकाल की शरण में भारतीय क्रिकेट के गब्बर शिखर धवन, लंबे समय से इंटरनेशनल टीम से चल रहे बाहर
Updated on
09-09-2023 01:50 PM
उज्जैन: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है। धवन काफी समय से टीम इंडिया से बाहर भी चल रहे हैं। इस बीच गब्बर उज्जैन पहुंचे। शनिवार की सुबह धवन महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने आरती में भी हिस्सा लिया। धवन के साथ वहां बॉलीबुड अभिनेता अक्षय कुमार भी रहे। उन्होंने बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन कर अलसुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन भी किए।
धवन ने की जीत की कामना
अगले महीने भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप 2023 खेला जाएगा। शिखर धवन ने यहां टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ मांगी। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शिखर धवन ने दिव्य दर्शन करने के बाद बाबा महाकाल को धन्यवाद दिया और कहा कि हे बाबा महाकाल आपने हमें यहां पर बुलाया इसके लिए धन्यवाद उन्होंने टीम इंडिया की जीत की कामना की है।
शिखर धवन से वर्ल्ड कप को लेकर सवाल पूछा गया लेकिन अक्षय कुमार ने इसका जवाब दिया। उन्होंने अपने मजाकिया अंदाज में कहा- ये छोटी-छोटी चीजे हैं। यूं ही जीत जाएंगे। बाबा महाकाल से तरक्की मांगी जाती है और देश खूब तरक्की करे, जय महाकाल।'
2020 में भी पहुंचे थे धवन
शिखर धवन 2020 में भी महाकाल का दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। तब भारतीय टीम का मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में था। मैच और प्रैक्टिस से समय निकालकर धवन अपनी पत्नी और बेटे के साथ मंदिर पहुंचे थे। अब एक बार फिर वह बाबा महाकाल से आशीर्वाद लेने आए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…