भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार ने तोड़े सारे रिकार्ड, पाकिस्तान दो सप्ताह बाद ही क्यों रोने लगा
Updated on
06-04-2024 01:15 PM
नई दिल्ली: यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। अपना विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। 29 मार्च 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.951 बिलियन डॉलर की शानदार बढ़ोतरी हुई है। अब अपना भंडार 645.583 बिलियन डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले भी अपने भंडार में 140 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। दूसरी तरफ अपना पड़ोसी देश पाकिस्तान में दो सप्ताह बाद ही रोने की नौबत आ गई। बीते 29 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां का विदेशी मुद्रा भंडार घटा है। हालांकि, बीते 22 और 15 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई थी।
कहां पहुंच गया डॉलर का भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक 29 मार्च 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में शानदार इजाफा हुआ है। इस दौरान अपना भंडार $2.951 billion बढ़ कर $645.583 billion पर पहुंच गया था। इससे पहले, 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में भी अपना भंडार $140 Million बढ़ कर 642.631 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। तभी तो यह लगातार छठा सप्ताह है जबकि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था। अब वह रिकार्ड टूट गया है।
फॉरेन करेंसी एसेट्स में हुई बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) में बढ़ोतरी हुई है। बीते 29 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान Foreign Currency Assets (FCAs) में $2.354 Billion की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर USD 570.618 Billion पर पहुंच गया है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
इसी मार्च महीने की 29 तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold reserves) में भी बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह Gold reserves में 673 Million डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना सोने का भंडार USD 52.16 Billion का हो गया है।
एसडीआर में हुई कमी
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में कमी हो गई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 73 Million डॉलर घट कर 18.145 बिलियन डॉलर रह गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें USD 2 Million की कमी हुई है। अब यह घट कर USD 4.66 Billion रह गया है।
पाकिस्तान में घट गया डॉलर का भंडार
अपना पड़ोसी देश, पाकिस्तान इस समय कंगाली की हालत में जी रहा है। वहां काम की चीजें मंगाने लायक भी विदेशी मुद्रा का भंडार नहीं बचा है। इसलिए बेहद संभल कर आयात करना पड़ता है। हालांकि पिछले पखवाड़े उसके हालात सुधर रहे और दो सप्ताह से वहां भी विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा था। लेकिन बीते 29 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां का विदेशी मुद्रा भंडार 49.7 मिलियन डॉलर घट गया। इससे पहले, यानी कि बीते 22 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान वहां के भंडार में 36.9 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। 15 मार्च 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी वहां के भंडार में 239.4 मिलियन डॉलर की भारी बढ़ोतरी हुई थी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…