भारतीय हेड कोच और इंग्लिश कप्तान की 'भिड़ंत', गौतम गंभीर जिसके पक्ष में स्टोक्स ने उसे बेतुका बता दिया
Updated on
28-07-2025 12:30 PM
मैनचेस्टर: क्रिकेट में 2019 तक कोई भी टीम मैच शुरू होने के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं कर सकती थी। किसी भी परिस्थिति में उन 11 खिलाड़ियों के साथ ही खेलना पड़ता था, जो शुरुआत में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। इंजरी की स्थिति में सिर्फ फील्डिंग के लिए खिलाड़ी मिलते थे। 2019 में आईसीसी कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम लेकर आई। अगर किसी खिलाड़ी को सिर में चोट लगती है तो उनके जैसा खिलाड़ी ही प्लेइंग इलेवन में आ सकता है। अब इंजरी रिप्लेसमेंट को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन चोटिल हो गए थे। उनके पैर पर गेंद लगी और वह चल भी नहीं पा रहे थे। स्कैन में पता चला कि हड्डी में फ्रैक्चर है। इसके बाद भी इंजरी रिप्लेसमेंट पर चर्चा शुरू हो गई। सभी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गौतम गंभीर रिप्लेसमेंट के पक्ष में
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इंजरी रिप्लेसमेंट के पक्ष में हैं। उन्होंने चौथे टेस्ट के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अगर अंपायर और मैच रेफरी देखते हैं और महसूस करते हैं कि यह एक गंभीर चोट है, तो मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है। आप एक सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी को बुला सकें अगर चोट साफ दिखाई दे रही हो। ऐसा करने में कुछ भी गलत नहीं है, खासकर इस तरह की सीरीज में जहां पिछले तीन टेस्ट मैचों में काफी कड़ा मुकाबला रहा है। सोचिए अगर हमें 11 के मुकाबले 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ता। यह हमारे लिए कितना दुर्भाग्यपूर्ण होता।'
बेन स्टोक्स ने बेतुका बता दिया
दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स इस नियम के पूरी तरह खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इसका गलत फायदा उठाया जा सकता है। इंग्लैंड के कप्तान ने कहा- मुझे लगता है कि चोट के कारण रिप्लेसमेंट को लेकर इतनी चर्चा होना बिल्कुल बेतुका है। इसमें बहुत सी खामियां होंगी, जिसका फायदा उठाया जा सकता है। आप अपने 11 खिलाड़ी चुनते हैं और चोटें खेल का हिस्सा हैं। मुझे लगता है कि चोट के कारण रिप्लेसमेंट को लेकर बातचीत बंद कर देनी चाहिए क्योंकि अगर आप मेरा एमआरआई स्कैन निकलें तो मेरी जगह तुरंत कोई और टीम में आ जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…