चीन की पनडुब्बियों का शिकार करने को तैयार भारतीय नौसेना! अमेरिकी 'किले' में पहुंचा सबसे बड़ा शिकारी
Updated on
17-03-2023 07:44 PM
वॉशिंगटन: भारतीय नौसेना, अमेरिका, कनाडा, जापान, दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर प्रशांत महासागर पर इस समय जिस युद्धाभ्यास में बिजी है, उसके बाद चीन का ब्लड प्रेशर बढ़ने की पूरी आशंका है। इंडियन नेवी अपने सबसे ताकतवर सर्विलांस एयरक्राफ्ट पी-8I के साथ गुआम में सी ड्रैगन 23 नामक युद्धाभ्यास में शामिल हो रही है। 15 मार्च से शुरू हुआ यह युद्धाभ्यास 30 मार्च को खत्म होगा। इस युद्धाभ्यास को अमेरिकी नौसेना की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। गुआम में इस एक्सरसाइज को अंजाम दिया जाएगा। इस एक्सरसाइज में नौसेना सर्विलांस एयरक्राफ्ट की मदद से समंदर के अंदर छिपी चीनी पनडुब्बी और दूसरे टारगेट्स को तलाशने का अभ्यास करेगी।
गुआम पहुंचा सर्विलांस एयरक्राफ्ट 14 मार्च को भारतीय नौसेना का यह एयरक्राफ्ट गुआम पहुंच गया है। यह एयरक्राफ्ट, आपसी अनुभव के साथ पानी के अंदर डमी और लाइव दोनों तरह के टारगेट्स को खत्म करने का अभ्यास करेगा। इस अभ्यास को सर्विलांस एयरक्राफ्ट की क्षमताओं को परखने वाला अभ्यास भी माना जा रहा है। सी ड्रैगन अभ्यास में अमेरिका का P-8A, जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का P1, रॉयल कनैडियन एयर फोर्स का CP 140 और दक्षिण कोरिया से P3C हिस्सा लेगा। इस ज्वॉइन्ट एक्सरसाइज को गुआम में अंजाम देने का मकसद ही चीन की कारगुजारियों का पता लगाना है। इस अभ्यास के जरिए नौसेना का एयरक्राफ्ट चीनी पनडुब्बियों का शिकार करने का अभ्यास करेगा।
क्या है इसकी खासियतें इंडियन नेवी का P-8I लंबी दूरी का सर्विलांस एयरक्राफ्ट है। यह एयरक्राफ्ट पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान भी है। P-8A Poseidon वह सर्विलांस एयरक्राफ्ट है जिसे अमेरिका की बोइंग कंपनी ने बनाया है। इंडियन नेवी के लिए बोइंग ने इस एयरक्राफ्ट में कुछ बदलाव किए थे। भारतीय नौसेना इसकी पहली अंतरराष्ट्रीय ग्राहक थी। इस तरह के 12 एयरक्राफ्ट नौसेना के साथ हैं।
पिछले साल फरवरी में आखिरी विमान भारतीय नौसेना को मिला था। नौसेना इस तरह के कुल 22 विमानों से लैस होना चाहती है। हिंद महासागर पर चीन तेजी से सक्रिय हो रहा है, खासतौर पर उसकी पनडुब्बियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। ऐसे में उसका मानना है कि सिर्फ यही एयरक्राफ्ट चीन पर लगाम लगाने में सक्षम है।
खतरनाक रडार P-8I सर्विलांस एयरक्राफ्ट AN/APY-10 रडार से लैस है। इसे अमेरिकी कंपनर रेथियॉन ने तैयार किया है। कंपनी का कहना है कि यह सर्विलांस एयरक्राफ्ट समुद्र तटों पर निगरानी करने में काफी ताकतवर है। इस रडार की वजह से समंदर के नीचे की तस्वीरें तक ले सकता है। यह रडार बादलों के नीचे भी दुश्मन के हर टारगेट पर नजर रख सकता है। इसकी वजह से वह टारगेट के साइज, उसकी स्पीड और उसमें होने वाले बदलावों का भी पूरा विवरण देने में सक्षम है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…