Select Date:

बनना शुरू हो गया है भारतीय रेल का हाइड्रोजन ट्रेन, जान लीजिए कहां तक काम पहुंचा है

Updated on 14-11-2024 12:58 PM
Hydrogen Train India: आईसीएफ चेन्नई (ICF Chennai) में इन दिनों हाइड्रोजन ट्रेन बनाने की तैयारी चल रही है। फिलहाल इसका शेल या बाहरी आरवरण तैयार कर लिया गया है। इसके बन जाने के बाद इसकी अंदर फर्निशिंग होगी। साथ ही बाहर इसे आकर्षक रंगों में पेंट भी किया जाएगा। आपको बताते हैं भारतीय रेल के हाइड्रोजन ट्रेन के प्रोजेक्ट के बारे में...

क्या है हाइड्रोजन ट्रेन


जबसे जीरो इमिशन की बात शुरू हुई है, तबसे परिवहन के ऐसे साधन खोजे जाने लगे हैं, जिसमें कम से कम कार्बन उत्सर्जन हो। इसी क्रम में हाइड्रोजन ट्रेन की परिकल्पना सामने आई। इसमें ट्रेन चलाने के लिए डीजल या बिजली का उपयोग नहीं होता बल्कि हाइड्रोजन फ्यूल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ट्रेन चलाने के लिए या तो हाइड्रोजन इंटरनल कंबनशन इंजन में हाइड्रोजन बर्न कर पावर मिलता है या फिर इंजन के इलेक्ट्रिक मोटर को चलाने के लिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल का ऑक्सीजन के साथ रिएक्शन कराया जाता है। एक तरह से कह लीजिए कि यह एक हाईब्रीड व्हीकल है।

भारतीय रेल ने भी काम शुरू कर दिया है


भारतीय रेल Indian Railways ने भी इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसे रेलवे के प्रोडक्शन यूनिट आईसीएफ चेन्नई में बनाया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही इसे परीक्षण के लिए पटरी पर उतार दिया जाएगा। इस समय आईसीएफ चेन्नई में इसका शेल तैयार कर लिया गया है। इसके बाद इसकी फर्निशिंग होगी। इसके बाहरी आवरण को भी आकर्षक रंगों और डिजाइन के साथ पेंट किया जाएगा।

शुरुआत हुई थी स्टीम इंजन से


भारतीय रेल में ट्रेन खींचने के लिए शुरू में स्टीम इंजन का इस्तेमाल होता था। कोयले से इंजन चलाने के लिए काफी मशक्कत करनी होती थी। इसमें एक बार फ्यूल खत्म हो जाने के बाद इंजन को ट्रेन से काट कर दूसरा इंजन जोड़ना पड़ता था7 इसकी रिफ्यूलिंग लोको शेड में ही होती थी। इस वजह से एक ट्रेन में कई बार इंजन चेंज करना होता था।


फिर आया डीजल इंजन


इसके बाद डीजल इंजनों का उपयोग शुरू हुआ। इसमें अच्छी बात यह थी कि यदि ट्रेन दिल्ली से कोलकाता जा रही है तो रास्ते में कहीं इंजन चेंज नहीं करना पड़ता था। जहां फ्यूल खत्म हुआ तो बीच के स्टेशनों में वैसे ही डीजल भर दिया जाता है, जैसे आप अपनी कार में पेट्रोल या डीजल डलवाते हैं। लेकिन यह भी महंगा पड़ता है क्योंकि डीजल के लिए कच्चा तेल विदेशों से मंगवाना पड़ता है।


अब इलेक्ट्रिक इंजनों का दौर


अब भारतीय रेल में इलेक्ट्रिक इंजन का राज है। इलेक्ट्रिक इंजन को चलाने में कम खर्च है। इसका मेंटनेंस आसान है क्योंकि डीजल इंजन में तो पूरा का पूरा पावर हाउस होता है। उसमें डीजल से पावर हाउस चलता है। उससे जो बिजली बनती है, उससे मोटर चलता है। इलेक्ट्रिक इंजन में बिजली ऊपर ट्रैक्शन वायर से ली जाती है और ट्रांसफार्मर से होते हुए वह मोटर तक जाती है। इसी से ट्रेन खींचा जाता है।

हाइड्रोजन रेल मतलब नए युग में प्रवेश


अब भारत में भी हाइड्रोजन ट्रेन पर काम शुरू हुआ है। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो रेलवे का खर्च काफी घट जाएगा। रेलवे बोर्ड के सूत्र बताते हैं कि इसी साल दिसंबर से इसका पायलट परीक्षण शुरू हो सकता है। बताया जाता है कि इसे चलाने में हर घंटे करीब 40,000 लीटर पानी का उपयोग किया जाएगा। इसकी स्पीड भी 140 किलोमीटर प्रति घंटे बतायी जाती है। हालांकि कुछ और तकनीक पर भी काम हो रहा है। यदि तकनीक सफल होती है तो फिर रेलवे कई हाइड्रोजन ट्रेन को शुरू कर सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
 30 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
 30 July 2026
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
 30 July 2026
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…
 30 July 2026
नई दिल्ली: Juniper Green Energy का 1,800 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस पर 3 अगस्त, 2026 तक बोली लगाई जा सकती है। यह 8…
Advt.