Indian railway का बदल रहा है लोगो, रेल मंत्रालय की मिल गई अनुमति, क्यों बदलना पड़ा जानिए यहां
Updated on
18-05-2026 05:41 PM
किसी भी संगठन की पहचान उसका लोगो होता है। भारतीय रेल का भी एक लोगो है। इसके केंद्र में है एक WG स्टीम इंजन और कुछ सितारे। ये सितारे भारतीय रेल के विभिन्न क्षेत्रीय रेल का प्रतिनिधित्व करते हैं। बरसों बाद अब रेलवे का लोगो फिर से बदलने जा रहा है। रेलवे को क्यों बदलना पड़ा लोगो, इस बारे में हम आपको बता रहे हैं।
रेलवे की बदलने वाली है पहचान
इंडियन रेलवेज (Indian Railways) या भारतीय रेल की वर्षों पुरानी पहचान अब बदलने जा रही है। अपनी परंपराओं और गौरवशाली इतिहास को सहेजने वाली रेलवे ने अपने आधिकारिक लोगो (चिह्न) में एक बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब तक रेलवे के लोगो में नजर आने वाले 17 सितारों की जगह अब 18 सितारे अपनी चमक बिखेरेंगे।
Railway Logo
भारतीय रेल को चलाने की जिम्मेदारी रेलवे बोर्ड (Railway Board) की है। यह सीधे रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के नियंत्रण में काम करता है। पिछले सप्ताह ही रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेल के लोगों को बदलने का निर्णय ले लिया है। रेलवे बोर्ड के दस्तावेज के मुताबिक रेलवे का नया लोगो एक जून 2026 से अमल में आ जाएगा। इसी के साथ देशभर में रेलवे की नई पहचान स्थापित हो जाएगी।
क्यों बदलना पड़ा लोगो
भारत सरकार ने देश में रेलवे का एक नया जोन बनाने का फैसला किया है। यह नया जोन रेलवे का 18वा जोन है। इसका नाम है दक्षिण तट रेलवे (South Coast Railway) है। इस जोनल रेलवे (SCoR) का मुख्यालय आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा (Vijayawada) में है। यह जोनल रेलवे आगामी एक जून से फंक्शनल हो रहा है। यह रेलवे का 18वां जोन है। रेलवे के लोगो में इसी जोन का प्रतिनिधित्व देने के लिए लोगो का बदलाव किया जा रहा है।
लोगो का सितारा क्या बताता है?
रेलवे के लोगो के केंद्र में धुआं छोडता एक स्टीम इंजन है। इसके चारों तरफ कुछ सितारे हैं जो कि रेलवे के जोनल रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं। साल 2003 से पहले तक इसमें नौ सितारे होते थे। उस समय अटल बिहारी बाजपेयी सरकार ने सात नए जोन का निर्माण किया था। उसी के साथ इसमें सितारों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई थी। साल 2010 में मनमोहन सिंह सरकार ने मेट्रो रेलवे कोलकाता को एक अलग जोन के रूप में मान्यता दे दी। इसके बाद लोगों में सितारों की संख्या 17 हो गई। अब इसकी संख्या 18 हो रही है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…