Select Date:

ओवरहॉलिंग के लिए रूस गई थी भारत की पनडुब्बी, यूक्रेन युद्ध में वहीं फंसी रह गई

Updated on 12-01-2023 05:07 PM
नई दिल्ली: मरम्मत के लिए रूस गई भारत की एक पनडुब्बी वहीं फंस कर रह गई है। इसका कारण रूस-यूक्रेन के बीच हुए युद्ध को बताया जा रहा है। साल 2014 में आईएनएस सिंधुरत्ना एक भीषण हादसे का शिकार हो गई थी। इसमें दो सैनिकों की मौत भी हुई थी। हादसे के बाद इस पनडुब्बी को रूस के Severodvinsk में मरम्मत के लिए भेजा गया। उसी बीच रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया जिसके चलते यह पनडुब्बी वहीं फंस रह गई।
अमेरिका और पश्चिम देशों के रूस पर लगाए प्रतिबंध हैं कारण
भारत की पनडुब्बी के दोबारा न आ पाने का कारण अमेरिका सहित पश्चिम देशों की ओर से लगाए गए रूस पर प्रतिबंध भी हैं। इस युद्ध और प्रतिबंधों के चलते सतह से सतह पर मार करने वाली S-400 Triumf एयर मिसाइल सिस्टम की शुरुआती खेप भी देरी हुई है। हालांकि अब यह शुरू हो गई है। भारत और रूस के बीच इस मिसाइल सिस्टम को लेकर 2018 में कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। आपको बता दें कि आईएनएस रूस में ही बनाया गया था। एक सूत्र ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि देश के 60 फीसदी से ज्यादा मिलिट्री हार्डवेयर सोवियत या रूसी क्षेत्र से होते हैं। भारत मॉस्को पर लगे प्रतिबंध के चलते वैक्ल्पिक भुगतान तंत्र से जूझ रहा है लेकिन अब इसे भी संभाल लिया गया है।
नौसेना ने पिछले साल अक्टूबर में बनाई थी योजना
भारतीय नौसेना ने आईएनएस सिंधुरत्ना को समुद्र के रास्ते लिफ्ट करने की योजना पिछले साल अक्टूबर में बनाई थी। इसे कमर्शियल डॉक शिप की मदद से Severodvinsk शिपयार्ड से मुंबई लेकर आना था। लेकिन सेना ने नॉर्वे या ट्रोम्सो के किसी भी पोर्ट पर 2441 टन की किलो क्लास सब पनडुब्बी के विस्थापन के प्रस्ताव के लिए अनुरोध(RFP) या टेंडर में बदलाव कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि रूस से आईएनएस पनडुब्बी को भारत वापस आ जाना था लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते ट्रांसपोर्ट और बाकी दिक्कतों की वजह से इसमें देरी हुई है। ऐसे में प्लान यह है कि इसे पहले नॉर्वेगियन पोर्ट लगाया जाएगा जहां से उसे सी-लिफ्ट वेसल की मदद से मुंबई लाया जाएगा। नौसेना INS सिंधुरत्ना को अगले महीने ट्रांसपोर्ट शिप में लोड करना चाहती है। जिसके बाद यह 35 दिन बाद मुंबई पहुंचेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.