Select Date:

पेरिस ओलिंपिक के लिए भारतीय टीम घोषित:श्रीजेश और मनप्रीत अपना चौथा ओलिंपिक खेलेंगे, 5 खिलाड़ी करेंगे डेब्‍यू

Updated on 27-06-2024 01:40 PM

हॉकी इंडिया ने बुधवार को पेरिस ओलिंपिक के लिए 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान कर दिया। टीम की कमान हरमनप्रीत सिंह को सौंपी गई है तो मिडफील्डर हार्दिक सिंह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

हरमनप्रीत की अगुवाई में टीम इंडिया 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले पेरिस ओलिंपिक में हिस्‍सा लेगी। हरमनप्रीत का ये तीसरा ओलिंपिक होगा। टीम में अनुभवी खिलाडि़यों के साथ 5 युवा खिलाडियों को भी जगह दी गई है, जो ओलिंपिक डेब्‍यू करेंगे।

पूल बी में भारत, 27 जुलाई को न्यूजीलैंड से मुकाबला
भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने अभियान का आगाज 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। भारत को पूल बी में रखा गया है। भारतीय टीम को टूर्नामेंट के पूल बी में रखा गया है। टीम इंडिया के साथ पूल बी में बेल्जियम, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड है। जबकि पूल ए में नीदरलैंड, स्पेन, जर्मनी, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका हैं।

ग्रुप स्टेज में टीमें एक-दूसरे से एक बार मुकाबला करेंगी। हर पूल से टॉप-4 टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी। पेरिस-2024 ओलिंपिक हॉकी मेडल राउंड मैच 8 अगस्त को तय किए गए हैं।

41 साल बाद टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज जीताने वाले 10 खिलाड़ी
भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलिंपिक 2020 में जर्मनी को 5-4 के अंतर से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इस मैच को जीतने के बाद भारत ने 41 साल बाद ओलंपिक में हॉकी का मेडल जीता। इससे पहले भारत ने वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। पेरिस ओलंपिक 2024 की टीम में भारत को ब्रॉन्ज जिताने वाले 10 खिलाड़ी है। इनमें श्रीजेश, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहितदास, मनप्रीत सिंह जैसे बड़े नाम शामिल है।

श्रीजेश और मनप्रीत का चौथा ओलिंपिक
टीम में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं, जो दोनों अपना चौथा ओलिंपिक खेलेंगे। डिफेंस लाइन में हरमनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुमित और संजय शामिल हैं, जबकि मिडफील्ड में राज कुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद का योगदान देखने को मिलेगा। फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह और गुरजंत सिंह जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

5 खिलाड़ी करेंगे ओलिंपिक डेब्‍यू
इसके अलावा, गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक, मिडफील्डर नीलकांत शर्मा और डिफेंडर जुगराज सिंह को रिजर्व प्लेयर के रूप में चयन किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि जरमनप्रीत सिंह, संजय, राज कुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह वे पांच खिलाड़ी हैं, जो पेरिस में अपना ओलिंपिक डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम

गोलकीपर- पी आर श्रीजेश।

डिफेंडर- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय।

मिडफील्डर- राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद।

फॉरवर्ड- अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय​​​​​​​, मनदीप सिंह​​​​​​​, गुरजंत सिंह।

रिजर्व प्लेयर - नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.