Select Date:

ICC की प्लेइंग-11 में भारतीय टीम ने बनाया दबदबा

Updated on 15-11-2022 05:45 PM
 ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड टीम का ही धमाल रहा. उसने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार खिताब जीत लिया, जबकि भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में आकर ही खत्म हो गया. उसे भी इंग्लैंड ने ही हराया था.

वर्ल्ड कप में भले ही टीम इंडिया खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन अब भी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में खिलाड़ियों का दबदबा है. यानी की आईसीसी ने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 की अपनी एक अलग ही प्लेइंग-11 चुनी है. इसमें फाइनल खेलने वाली पाकिस्तान पर भारतीय टीम भारी पड़ गई.

भारत-पाकिस्तान के 2-2 खिलाड़ी प्लेइंग-11 में

दरअसल, इस प्लेइंग-11 में दो भारतीय खिलाड़ी पूर्व कप्तान विराट कोहली और मिडिल ऑर्डर बैटर सूर्यकुमार यादव को जगह मिली है. जबकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है. जबकि इस प्लेइंग-11 में पाकिस्तान के दो ही खिलाड़ियों को जगह मिली है.

चैम्पियन इंग्लैंड टीम भी चार खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 में जगह मिली है. इंग्लैंड के यह चारों खिलाड़ी ओपनर एलेक्स हेल्स, विकेटकीपर कप्तान जोस बटलर, तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सैम करन और पेसर मार्क वुड हैं.

इस तरह है आईसीसी की प्लेइंग-11

इंग्लिश खिलाड़ी
एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, सैम करन, मार्क वुड.

भारतीय खिलाड़ी
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव. साथ ही बतौर 12वें खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को चुना गया है.

पाकिस्तानी खिलाड़ी
शादाब खान और शाहीन शाह आफरीदी

एक-एक खिलाड़ी न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स, जिम्बाब्वे से सिकंदर रजा और साउथ अफ्रीका से एनरिक नॉर्किया को चुना गया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.