भारतीय टीम को मिली नई सुपरस्टार, पहली बार कैरेबियाई प्रीमियर लीग में दिखेगी कोई इंडियन क्रिकेटर
Updated on
01-07-2023 08:02 PM
जॉर्जटाउन (गुयाना): युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल से गुयाना एमेजॉन वारियर्स ने करार किया है, जिससे वह महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) में खेलने वाली पहली भारतीय बन गईं। महिला कैरेबियाई प्रीमियर लीग 31 अगस्त से 10 सितंबर तक खेली जाएगी। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने भारतीय महिला क्रिकेटरों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति दी है, जिसमें शीर्ष खिलाड़ी जैसे कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष समय समय पर ऑस्ट्रेलिया में डब्ल्यूबीबीएल और इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ से खेलती रही हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के लिए महिला प्रीमियर लीग में खेलने वाली श्रेयंका पहली महिला खिलाड़ी होंगी, जिन्हें सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू करने से पहले ही किसी विदेशी लीग से अनुबंध की पेशकश की गई हो, उन्हें हांगकांग में महिला एमर्जिंग एशिया कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…