Select Date:

भारतीय टीम को बर्बाद किया जा रहा है... पूर्व पाक खिलाड़ी ने उगला जहर, कोच द्रविड़ पर लगाया आरोप

Updated on 12-08-2023 01:23 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज का मानना है कि भारत की तुलना में पाकिस्तान की टीम अधिक स्थिर नजर आती है क्योंकि भारतीय टीम एशिया कप और वनडे विश्वकप से पहले उचित कॉम्बिनेशन तैयार नहीं कर पाई है। भारत 31 अगस्त से एशिया कप में भाग लेगा लेकिन अभी तक उसका मध्यक्रम तय नहीं है।

पूर्व पाकिस्तान ने भारती टीम पर फिर उगला जहर
सरफराज ने शुक्रवार को लाहौर में मीडियो से बातचीत करते हुए कहा,‘पाकिस्तान की टीम भारत की तुलना में एशिया कप और विश्वकप के लिए अधिक व्यवस्थित और स्थिर नजर आती है। भारतीय टीम इन प्रमुख प्रतियोगिताओं से पहले अभी तक अपना अंतिम कॉम्बिनेशन तैयार नहीं कर पाई है।’ उन्होंने कहा,‘कप्तान बदले जा रहे हैं, कई नए खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है और ऐसे में भारतीय टीम उचित संयोजन तैयार नहीं कर पाई है।

मेरा मानना है कि भारतीय टीम को तैयार करने के बजाए बर्बाद किया जा रहा है।’ सरफराज ने इसके साथ यह भी कहा कि भारत पर अपनी धरती पर विश्वकप खेलने और पिछले 10 वर्षों से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने का दबाव भी रहेगा। उन्होंने कहा,‘जब आप स्वदेश में खेल रहे होते हैं तो निश्चित तौर पर आप से काफी उम्मीद की जाती है जिससे कि दबाव बनता है। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उनके पास कुछ अच्छे सीनियर खिलाड़ी हैं।’

कौन है सरफराज नवाज?
74 साल के सरफराज नवाज एक तेज गेंदबाज रह चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 1969 से लेकर 1984 तक क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट और 45 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 117 विकेट हैं जबकि वनडे में उन्होंने 63 विकेट लिए हैं। हालांकि इनका बयान कितना सही है यह तो भारतीय टीम एशिया कप और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हवा निकालकर बताएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.