स्टिंग ऑपरेशन से पकड़ाया आरोपी
अभियोजकों ने बताया कि बजाज और उसके साथियों ने बुजुर्गों से झूठ कहा कि उनके धोखाधड़ी रोकथाम प्रयासों के तहत अपराधियों को पकड़ने के लिए किए जा रहे एक स्टिंग ऑपरेशन में उनकी मदद की जरूरत है। उन्होंने बुजुर्गों को उनके बैंक खातों से उनके द्वारा नियंत्रित खातों में पैसे भेजने को कहा और कथित स्टिंग ऑपरेशन के कुछ दिन बाद उनके पैसे वापस करने का झूठा वादा किया।
कई देशों में स्थित बैंकों में भेजे पैसे
अदालती दस्तावेजों के अनुसार उन्होंने भारत, चीन, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में स्थित विभिन्न बैंकों में भी ऑनलाइन पैसे भेजे। बुजुर्गों ने अमेरिका में बजाज के बैंक खातों में भी ऑनलाइन पैसे भेजे। बजाज के कैलिफोर्निया स्थित घर पर भी नकद और चेक भेजे गए। अदालती दस्तावेजों के अनुसार इस साजिश के जरिए 2,50,000 डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी की गई।
