Select Date:

भारतीय महिला हॉकी टीम ने की ग्लास ब्रिज का दीदार, ट्रॉफी के साथ खिंचवाई तस्वीर

Updated on 07-11-2024 04:48 PM
प्रणय राज (राजगीर): एशियन महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए टीम इंडिया सोमवार को ही राजगीर पहुंच चुकी है। टीम की खिलाड़ी नवनिर्मित स्टेडियम में अभ्यास के लिए पसीना बहा रही हैं। इससे फुर्सत के दो क्षण निकाल बुधवार को खिलाड़ियों ने देश के इकलौते ग्लास ब्रिज का दीदार किया। खिलाड़ियों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। ग्लास ब्रिज पर ही ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाकर इसे जीतने का संकल्प दोहराया।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने राजगीर के प्राकृतिक सौंदर्य का जमकर गुणगान किया। टीम की सभी खिलाड़ी ग्लास ब्रिज पर पहुंचकर काफी उत्साहित दिखीं। कर्मियों से यहां के बारे में जानकारी भी ली। खिलाड़ियों ने बिहार सरकार द्वारा निर्मित ग्लास ब्रिज की सराहना करते हुए कहा कि इससे बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां के पर्वत, वादियां व ग्लास ब्रिज सभी अनोखे हैं। डीएम शशांक शुभंकर व डीएफओ राजकुमार एम. ने कहा कि ग्लास ब्रिज का दीदार कर इंडिया टीम की खिलाड़ी काफी उत्साहित हुईं।

इस टूर्नामेंट में चीन, जापान, कोरिया, मलयेशिया और थाईलैंड जैसी एशिया की शीर्ष टीमें हिस्सा ले रही है। सलीमा टेटे को टीम का कप्तान तो वहीं नवनीत कौर को टीम उपकप्तान नियुक्त किया गया। 11 नवंबर को जापान व दक्षिण कोरिया के मुकाबले से एशियन महिला हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी की शुरुआत होगी।

राउंड रॉबिन फार्मेट में सभी छह टीमें एक-दूसरे से मैच खेलेंगी। इनमें से चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। 20 नवंबर को टॉप की दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग स्टेज में भारत के सभी मुकाबले शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे। 11 नवंबर को भारत का पहला मुकाबला मलेशिया से होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.