Select Date:

भारतीय महिला टीम ने 6 विकेट से गंवाया दूसरा टी-20:3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आई

Updated on 08-01-2024 01:35 PM

भारतीय महिला टीम को टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट की पराजय का सामना करना पड़ा है। इस जीत से 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 9 जनवरी को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए। 131 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।

दीप्ति शर्मा के दोहरे प्रदर्शन के बाद भी हारे
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने 27 बॉल पर 30 रन की अहम पारी खेलकर टीम का स्कोर 130 रन पहुंचाया। उसके बाद बीच के ओवर्स में 2 विकेट लेकर दबाव भी बनाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

एलीसा पेरी ने खेली 34 रन की नाबाद पारी
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिस पेरी ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली। कप्तान एलीसा हेली ने 26 रन बनाए। बेथ मूनी ने 20 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम की ओर से दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट लिए। श्रेयंका पाटिल और पूजा वस्त्राकर को एक-एक सफलता मिली।

मंधाना और घोष ने 23-23 रन बनाए; भारत 130/8
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का टारगेट दिया। टीम की ओर से ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 30 रन की पारी खेली। ओपनर स्मृति मंधाना और विकेटकीपर रिचा घोष ने 23-23 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहम ने दो-दो विकेट लिए। एक विकेट एश्ली गार्डनर को मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.