दुबई में करोड़ों रुपये की संपत्ति 'छिपाकर' बैठे हैं भारतीय, इनकम टैक्स की जांच में खुला भेद
Updated on
29-11-2024 04:08 PM
नई दिल्ली: विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने के मामले भारतीयों की फेवरेट डेस्टिनेशन दुबई हो गई है। लेकिन टैक्स चोरी भी दुबई के जरिए काफी की जा रही है। इनकम टैक्स की जांच में यह बात सामने आई है। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार इनकम टैक्स को दुबई में भारतीयों की अघोषित अचल संपत्तियों के बारे में पता चला है। इसमें 500 से अधिक संपत्तियां ऐसी हैं जिनपर कार्रवाई हो सकती है। यानी ये ऐसी संपत्तियां हैं जिनके बारे में इनकम टैक्स विभाग को या तो कोई जानकारी नहीं दी और अगर दी है तो भ्रामक।
दिल्ली में 700 करोड़ का बेहिसाब ट्रांजेक्शन
इनकम टैक्स की इस छापेमारी में अकेले दिल्ली से 700 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब लेन-देन के सबूत मिले हैं। इनकम टैक्स के एक अधिकारी के मुताबिक विभाग की दिल्ली जांच शाखा ने एक दर्जन से अधिक तलाशी ली हैं। इसमें दुबई में 43 अघोषित अचल संपत्तियों के बारे में सबूत मिले हैं।
अधिकारी ने बताया कि केवल दिल्ली में संदिग्ध टैक्स चोरी का आंकड़ा 700 करोड़ रुपये से अधिक है। चूंकि जांच पूरे भारत में है, इसलिए यह राशि और बढ़ेगी। अधिकारी के मुताबिक यह रकम कुछ हजार करोड़ रुपये तक हो सकती है।
जर्मनी ने सौंपी जानकारी
हाल ही में जर्मनी ने मिडिल ईस्ट में भारतीयों के स्वामित्व वाली संपत्तियों के बारे में भारत के साथ जानकारी शेयर की है। जानकारी में एक हजार से अधिक भारतीयों के स्वामित्व वाली संपत्तियों का विवरण शामिल था। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ऐसी जानकारी जर्मन अधिकारियों के हाथ कैसे लगी।
125 करोड़ से ज्यादा नकद निवेश
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में छापेमारी के दौरान टैक्सपेयर्स ने 125 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित नकद निवेश की बात स्वीकार की है। लोगों ने बताया कि छापेमारी के दौरान विभाग को फर्जी नकद भुगतान, रसीदें और खरीद की फर्जी रसीदें मिलीं। अक्टूबर के अंत से सरकार द्वारा साझा की गई इस जानकारी के आधार पर कई नोटिस जारी किए गए हैं।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…