WDR ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर आप ऐसे समाज में माइग्रेट कर रहे हैं जहां आपकी स्किल्स की जरूरत है तो ज्यादातर लोगों की आय में बढ़ोतरी होती है। अपने देश में इतनी बढ़त नहीं हासिल की जा सकती। विदेश माइग्रेट करने पर आय में होने वाला फायदा इतना ज्यादा है कि अपने देश में वहां तक पहुंने में दशकों लग जाएंगे। वर्ल्ड डिवेलपमेंट रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत से सबसे ज्यादा माइग्रेशन अमेरिका और गल्फ कंट्रीज में होता है। बांग्लादेश से भारत आने वालों की संख्या भी खासी है। मेक्सिको-यूएस, चीन-अमेरिका, फिलीपींस-अमेरिका और कजाकिस्तान-रूस भी टॉप माइग्रेशन कॉरिडोर्स में हैं।
