इंग्लैंड की लीग में भारतीय का जलवा, द हंड्रेड में रुक ही नहीं रहा स्मृति मंधाना का बल्ला, किए बड़े कारनामे
Updated on
05-08-2023 02:45 PM
साउथम्पटन: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड (The Hundred) में भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) कमाल कर रही हैं। सदर्न ब्रेव के लिए खेलने वाले स्मृति ने वेल्श फायर के खिलाफ शुक्रवार को हुए मुकाबले में 70 रनों की तेज पारी खेली। 42 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके मारे। इससे पहले टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में भी स्मृति के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली थी।
स्मृति के नाम लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी
स्मृति मंधाना द हंड्रेड की महिला लीग में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गई हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में यह उनकी 5वीं अर्धशतकीय पारी थी। इस मुकाबले से पहले स्मृति भारत की ही जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 4-4 फिफ्टी लगाई थी। अब स्मृति ने जेमिमा को पीछे छोड़ दिया है। इंग्लैंड महिला टीम की विस्फोटक बल्लेबाज डेनियम व्याट के नाम भी द हंड्रेड में 4 अर्धशतक हैं।
500 रन बनाने वाली पहले बल्लेबाज
5 फिफ्टी के साथ ही स्मृति मंधाना द हंड्रेड में 500 रन बनाने वाले पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। 2022 सीजन में वह सदर्न ब्रेव के लिए सबसे ज्यादा 211 रन बनाने वाली बल्लेबाज भी थीं। 2021 सीजन में उन्होंने 167 रन बनाए थे। इस बार दो ही मैच में स्मृति के 125 रन हो चुके हैं।
फिर भी हारी टीम सदर्न ब्रेव
स्मृति मंधाना की 70 रनों की पारी के बाद भी उनकी टीम को वेल्श फायर के खिलाफ हार मिली। पहले बैटिंग करते हुए 100 गेंदों के इस मुकाबले में वेल्श ने 3 विकेट पर 165 रन बनाए थे। ओपनर हेली मैथ्यूज ने 65 रनों की पारी खेली। जवाब में ब्रेव की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए स्मृति और व्याट ने सिर्फ 58 गेंदों पर 96 रन जोड़े। लेकिन व्याट के आउट होने के बाद किसी भी बैटर ने स्मृति का साथ नहीं निभाया। स्मृति मंधाना अंत तक नाबाद रहीं लेकिन टीम 4 रन से मुकाबला हार गई।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…