Select Date:

भारतीयों में बहुत प्रतिभा, खूब तरक्की करेगा देश, व्लादिमीर पुतिन ने की जमकर तारीफ

Updated on 05-11-2022 05:18 PM

पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अब भारत के लोगों की सराहना की है। उन्होंने भारतीयों को प्रतिभाशाली और प्रेरित बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में भारत अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगा। शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में बहुत संभावनाएं हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा। पुतिन ने रूस के एकता दिवस के मौके पर कहा कि भारत अपने विकास के मामले में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। लगभग डेढ़ अरब लोग वाले देश में अब वह क्षमता है। आइए भारत को देखें, जहां बहुत प्रतिभाशाली और बहुत प्रेरित लोग हैं। 

यूरोप पर लगाया अफ्रीका को लूटकर अमीर बनने का आरोप

इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने अफ्रीका में उपनिवेशवाद, भारत की क्षमता और रूस की 'अद्वितीय सभ्यता और संस्कृति' के बारे में बात की। पुतिन ने भाषण के दौरान कहा कि पश्चिमी साम्राज्यों ने अफ्रीका को लूट लिया था। काफी हद तक, पूर्व औपनिवेशिक शक्तियों में हासिल की गई समृद्धि का स्तर अफ्रीका की लूट पर आधारित है। यह सभी जानते हैं। हां, वास्तव में यह सच है और यूरोप के शोधकर्ता इसे छिपाते नहीं हैं। पुतिन ने कहा कि रूस एक बहुराष्ट्रीय पहचान वाला देश रहा है और उसकी एक अनूठी सभ्यता और संस्कृति थी। रूस यूरोपीय संस्कृति का हिस्सा है और धर्म द्वारा महाद्वीप से जुड़ा हुआ है। रूस विश्व में एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरा है। यह वास्तव में एक अनूठी सभ्यता और एक अनूठी संस्कृति है।

बताया कैसे दुनिया में अनूठी है रूस की संस्कृति

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि संस्कृति और ईसाई धर्म के आधार पर रूस का यूरोप से संपर्क है। इसके अलावा वह एशिया की भी पहचान साझा करता है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस में बहुराष्ट्रीय पहचान समाहित हैं। यह हमारी अनूठी संस्कृति है और हमें इस पर गर्व है। इस दौरान व्लादिमीर पुतिन ने भारत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह देश अभूतपूर्व प्रगति करेगा। बता दें कि रूस और भारत के बीच दशकों से अच्छे संबंध रहे हैं। व्लादिमीर पुतिन ने भी हमेशा इन ऐतिहासिक संबंधों का ख्याल रखा है। हाल ही में पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ करते हुए कहा था कि वह देशभक्त नेता हैं।

मोदी और भारत की आजाद विदेश नीति की तारीफ की थी

मोदी की तारीफ करते हुए पुतिन ने कहा था कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र है और देश के हितों पर आधारित है। पुतिन ने कहा था कि पीएम मोदी उन नेताओं में शामिल हैं जिनके लिए अपने देश के हित सर्वोपरि हैं। पीएम मोदी जैसे नेताओं के लिए देशहित से ऊपर कुछ भी नहीं। भारत ने अपनी विदेश नीति के दम पर ही ब्रिटेन के उपनिवेशवाद से मुक्त होकर खूब उन्नति की है। भारतीय विदेश नीति के चलते भी रूस और भारत के संबंध हमेशा मजबूत और भरोसेमंद रहे। अब आने वाले समय भारत का ही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.