'भारतीयों को गर्व होना चाहिए', भारत-अमेरिका ट्रेड डील की एक्सपर्ट ने की तारीफ, बताया डिप्लोमैटिक उपलब्धि
Updated on
09-02-2026 01:22 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका और भारत ने ट्रेड डील के लिए अंतरिम फ्रेमवर्क जारी कर दिया है। इस फ्रेमवर्क के तहत अमेरिका ने भारत टैरिफ में बड़ी राहत की घोषणा करते हुए टैरिफ को 18 फीसदी कर दिया है। सबसे बड़ी राहत रूसी तेल खरीद पर लगाए गए 25% दंडात्मक टैरिफ को खत्म करना है। बदल में भारत ने वादा किया है कि वह रूस से तेल खरीदना कम करेगा और अपने ऊर्जा आयात को डाइवर्सिफाइ करेगा। इसमें अमेरिका से तेल खरीद भी शामिल है। डील के इस हिस्से की कई लोग आलोचना कर रहे हैं और रूस से तेल खरीद कम करने को गलत कदम बता रहे हैं। हालांकि, एक्सपर्ट ने इन आलोचनाओं को खारिज किया है।
एक्सपर्ट ने बताया भारत का सही कदम
वॉल स्ट्रीट जर्नल में कॉलमिस्ट और जियोपॉलिटिक्स के जानकारी सदानंद धुमे ने रूसी तेल खरीद कम करने को भारत का सही कदम बताया है। धुमे ने एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को एक डिप्लोमैटिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने आलोचना करने वालों को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि सरकार अखबारों में अच्छे आर्टिकल के लिए अर्थव्यवस्था को बर्बाद नहीं कर सकती।
भारत की उपलब्धि तारीफ के काबिल
दक्षिण एशिया मामलों के जानकार माइकल कुगलमैन ने भी इस डील के लिए भारत की रणनीति की तारीफ की है। नवभारत टाइम्स पर लिखे एक लेख में उन्होंने कहा कि भारत ने इस डील के माध्यम से दिखा दिया कि अपनी बात मनवाने के लिए ट्रंप की खुशामद करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भारत के धैर्य की तारीफ करते हुए कहा कि यह उपलब्धि तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में तमाम झटकों के बावजूद भारत ने रूस के साथ मजबूत रिश्ते बनाए रखे। इसके साथ ही चीन के साथ रिश्तों में भी स्थिरता आई है।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…