भारत के '11 ब्रह्मास्त्र' विश्व कप सेमीफाइनल के लिए हो रहे तैयार, राहुल द्रविड़ का ये है जबरदस्त प्लान!
Updated on
09-11-2023 02:13 PM
बेंगलुरु: टीम इंडिया विश्व कप 2023 में पहला पड़ाव पार कर चुकी है और अब दूसरा पड़ाव सेमीफाइनल है। इस दौरान उसे आखिरी मुकाबला नीदरलैंड से खेलना है, जो 12 नवंबर को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के रिजल्ट का पॉइंट्स टेबल पर अब कोई असर नहीं पड़ने वाला। भारतीय टीम 8 जीत यानी 16 अंकों के साथ टॉप पर है और रहेगी। इस वजह से रोहित सेना अब अपने मिशन सेमीफाइनल पर लग गई है। राहुल द्रविड़ अपने 11 ब्रह्मास्त्र तैयार करने में लग गए हैं और इसके लिए खास प्लानिंग भी दिख रही है। जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ने की स्पिन की प्रैक्टिस तो सिराज ने भाजा बल्ला यही वजह है कि बेंगलुरु में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने थोड़ी देर स्पिन गेंदबाजी की, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बल्ले से लंबा सत्र खेला जबकि श्रेयस अय्यर ने शार्दुल की गेंदों पर प्रैक्टिस की। यहां रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच से पहले भारत का वैकल्पिक प्रैक्टिस सेशन मनोरंजक और अटूट फोकस वाला दिखा।
स्पिनरों को लेकर खास प्लान नीदरलैंड आसान टीम हो सकती है, लेकिन टीम इंडिया गियर से अभी अपना पैर नहीं हटाना चाहेगी। न्यूजीलैंड द्वारा अपना प्रशिक्षण सत्र समाप्त करने के बाद आसमान में बादल छाए रहने के बीच कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम के साथ अभ्यास किया। हाई स्कोरिंग स्थल पर स्पिन का दबदबा होने के कारण अधिकांश बल्लेबाजों ने स्पिन का सामना करना पसंद किया। विराट कोहली, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, आर. अश्विन और सूर्यकुमार यादव ने ब्रेक लेने का फैसला किया। बड़े-बड़े छक्के से गूंजता रहा स्टेडियम रोहित, शुभमन गिल, केएल राहुल, अय्यर और रविंद्र जडेजा बड़े शॉट लगाने के लिए उतरे। अपने घरेलू मैदान पर, राहुल ने नेट्स पर जाने से पहले अपने क्वाड्रिसेप्स पर काम करने के लिए फिजियो के साथ कुछ समय बिताया। हालांकि, नेट्स पर रोहित कम समय के लिए थे, लेकिन बड़े-बड़े छक्के की प्रैक्टिस करते नजर आए। गिल, अय्यर और जडेजा अपने साथी सिराज, ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंदों पर खूब अभ्यास किया। वह अच्छे लय में भी दिख रहे थे।
राहुल द्रविड़ ने बारीकी से किया मुआयना कोई अगर मुश्किल गेंदबाज दिखा तो वह थे बुमराह, जिन्होंने धीमी गेंदों से बल्लेबाजों का परीक्षण किया और ऑफ स्टंप के बाहर लगातार लाइन पर काम किया। जब खिलाड़ी खुद को तरास रहे थे तो भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने इसे बड़ी बारीकी से देखा। 8 मैचों से अजेय रहने वाली भारतीय टीम सोमवार को शहर पहुंची है। गुरुवार को न्यूजीलैंड का श्रीलंका से मुकाबला होने के कारण टीम इंडिया आज प्रैक्टिस नहीं करेगी।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…