भारत का एशियन कप में खेलने का सपना टूटा, नीचे रैंक वाली सिंगापुर ने हराकर बाहर कर दिया
Updated on
15-10-2025 12:58 PM
मडगांव: भारतीय फुटबॉल टीम के एएफसी एशियन कप 2027 में खेलने का सपना टूट गया है। मंगलवार को गोवा में खेले गए एक अहम क्वालीफायर मैच में भारत को सिंगापुर से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच की शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही। 14वें मिनट में लालियानजुआला छांगटे ने शानदार लॉन्ग-रेंज शॉट से गोल करके भारत को बढ़त दिला दी। शुरुआती दौर में भारत का खेल मजबूत लग रहा था। वे अच्छी तरह से प्रेस कर रहे थे और गेंद पर कब्जा बनाए रखा था। सुभाशीष बोस और छेत्री मिलकर गोल करने के मौके भी बनाए।
पहले हाफ का खेल खत्म होने से ठीक पहले सिंगापुर ने बराबरी हासिल कर ली। 42वें मिनट में सिंगापुर के कोरिया में जन्में आक्रामक मिडफील्डर सोंग उई-यंग ने भारत की डिफेंस में एक छोटी सी चूक का फायदा उठाते हुए लो शॉट से गोल कर दिया। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हाफटाइम में गईं। इसके बाद सोंग के दूसरे गोल ने सिंगापुर को जीत दिला दी। 58वें मिनट में दूसरा गोल हुआ। फीफा रैंकिंग में भारत 134वें तो सिंगापुर 158वें नंबर पर है।
बराबरी के लिए बेताब भारत के मुख्य कोच खलील जमील ने कई बदलाव किए। उन्होंने लिस्टन कोलासो और सुनील छेत्री की जगह रहीम अली और उदांता सिंह को मैदान पर उतारा। उदांत सिंह और राहुल भेके के शानदार प्रदर्शन के बावजूद ब्रैंडन फर्नांडीस 90वें मिनट में भारत के लिए बराबरी का एक शानदार मौका चूक गए।
भारत के ग्रुप में सिंगापुर के अलावा हांगकांग और बांग्लादेश भी है। ग्रुप विजेता ही एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करेगा। हांगकांग और सिंगापुर आठ-आठ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर हैं। भारत ने अभी तक खेले चार मैचों में दो हार झेली है जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। अभी टीम को दो और मैच खेलना है लेकिन एशियन कप में खेलना नामुमकिन है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…