सरीना ने साल 2015 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में पैबलो शहर की रहने वाली हैं। हालांकि उनके पूर्वज भारत से ताल्लुक रखते थे जो अमेरिका में जाकर बस गए लेकिन सरीना बचपन से से ही कैलिफोर्निया में रही हैं।
WWE में आने से पहले ही सरिना इंपैक्ट रेसलिंग में धमाल मचा चुकी हैं। इसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ हुआ। WWE में सरीना महिला कैटेगरी में शार्लेट फ्लेयर के साथ भी रिंद साझा कर चुकी हैं। शार्लेट भी सरीना की रेसलिंग स्किल्स की कायल हो गईं।
शार्लेट फ्लेयर के अलावा सरीना को WWE के बड़े रेसलर्स में एक रहे ट्रिपल एच ने भी सराहा। ट्रिपल एच ने भारत के बाहुबली रेसलर कहे जाने के वाले रिंकू सिंह के साथ WWE रिंग में उनकी तारीफ की।