Select Date:

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार PMV EaS-E की बुकिंग शुरू

Updated on 12-11-2022 10:35 PM

नई दिल्ली. किफायती इलेक्ट्रिक कार का इंतज़ार करने वालों के लिए ये एक सुनहरा मौका है. इलेक्ट्रिक व्हीकल सेग्मेंट में बहुत जल्द ही एक नए प्लेयर की एंट्री हो रही है. मुंबई बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी पीएमवी इलेक्ट्रिक (PMV Electric) आगामी 16 नवंबर को घरेलू बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर माइक्रो EaS-E को पेश करने जा रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस छोटी कार की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसे ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से महज 2,000 रुपये में बुक कर सकते हैं.

कंपनी के फाउंडर कल्पित पटेल का दावा है कि, कार का प्रोटोटाइप रेडी है और इसे आगामी 16 नवंबर को पेश किया जाएगा. पीएमवी इलेक्ट्रिक द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए कंपनी अगले साल के मध्य तक पेश करेगी. चार दरवाजों और दो सीट वाली इस कार को डेली कम्यूट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसे तीन अलग-अलग वेरिएंट और पेंट स्कीम के साथ पेश किया जाएगा, जिसके बारे में इसके लॉन्च के समय जानकारी साझा की जाएगी.

पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (PMV Electric) का दावा है कि, इस कार में कई एडवांस फीचर्स और तकनीक को शामिल किया गया है, इसमें इजी ड्राइविंग मोड्स के साथ ही क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इस कार में दो लोगों के बैठने की व्यवस्था दी गई है, जिसमें एक व्यक्ति आगे की तरफ और दूसरा व्यक्ति पीछे की तरफ बैठेगा.

कैसी होगी इलेक्ट्रिक कार

PMV EaS-E में कंपनी ने 10 Kwh की क्षमता का लिथियम फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल किया है जो कि तकरीबन 20hp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है. इस कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगता है और ये कार सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी. हालांकि ड्राइविंग रेंज कार के अलग-अलग वेरिएंट्स के अनुसार भिन्न हो सकता है.

इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को स्मार्ट लुक और डिज़ाइन दिया गया है, डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ इसके फ्रंट में चौड़े ग्रिल दिए गए हैं, जो कि एलईडी लाइट से लैस है. स्कवायर कट् अलॉय व्हील इस कार के साइड प्रोफाइल को बेहतर लुक प्रदान करते हैं. रिजेनरेटिंग ब्रेकिंग, रिमोट पार्किंग असिस्ट, OTA अपडेट्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं. इस कार को आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और रिमोट के जरिए कार के एयर कंडिशन (AC), हॉर्न, विंडो और लाइट्स को भी कंट्रोल कर सकते हैं.

क्या होगी कीमत

हालांकि लॉन्च से पहले इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन कंपनी ने एक अनुमानित कीमत के तौर पर बताया है कि, इसे 4 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये के बीच में पेश किया जा सकता है. यदि इस कार को 4 लाख रुपये में लॉन्च किया जाता है तो ये देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन होगी. हालांकि इसमें केवल दो लोग ही एक साथ सफर कर सकते हैं. इस कार से जुड़ी अन्य जानकारियां आगामी 16 नवंबर को सामने आएंगी.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.