Select Date:

भारत की हालत पाकिस्तान और अफ्रीका के गरीब देशों से भी बदतर... फाइनेंशियल प्लानर ने क्यों कहा ऐसा?

Updated on 14-08-2025 04:17 PM
नई दिल्ली: हुरुन इंडिया ने हाल में देश के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट जारी की थी। इसके मुताबिक अंबानी परिवार देश की सबसे अमीर फैमिली है। इस परिवार के बिजनेस की कुल वैल्यू 28.2 लाख करोड़ रुपये है जो देश की जीडीपी का करीब 1/12वां हिस्सा है। इसके मुताबिक देश के टॉप तीन परिवारों के बिजनेस की वैल्यू 471 अरब डॉलर (40.4 लाख करोड़ रुपये) है जो फिलीपींस की जीडीपी के बराबर है। इन परिवारों के बिजनेस की वैल्यू पिछले एक साल में 4.6 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर सरकार का दावा है कि देश में 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। इससे पता चलता है कि देश में अमीरी और गरीबी की खाई कितनी बड़ी है।

ग्लोबल वेल्थ रिपोर्ट, 2023 के मुताबिक भारत में टॉप एक फीसदी रईसों के पास 41 फीसदी वेल्थ है। इस मामले में केवल ब्राजील ही हमसे आगे है। इस दक्षिण अमेरिकी देश में टॉप 1 फीसदी अमीरों के पास 48.4 फीसदी वेल्थ है। अमेरिका (34.3%), चीन (31.1%), जर्मनी (30%), साउथ कोरिया (23.1%), इटली (23.1%), ऑस्ट्रेलिया (21.7%), फ्रांस (21.2%) यूके (20.7%) और जापान (18.8%) इस लिस्ट में भारत से पीछे हैं। इसका मतलब है कि इन देशों में अमीरी और गरीबी के बीच का अंतर हमसे काफी बेहतर है।

पाकिस्तान से बदतर हालत

चेन्नई के फाइनेंशियल प्लानर डी मुत्थूकृष्णन का कहना है कि देश में भारत में आर्थिक विभाजन जितना दिखता है, उससे कहीं ज्यादा है। 90 फीसदी लोगों के पास नेशनल इनकम का केवल 43 फीसदी हिस्सा है और उनकी जीडीपी राष्ट्रीय औसत से आधी है। उन्होंने एक्स पर एक ट्वीट में कहा कि देश की राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 2700 डॉलर है लेकिन अगर आप टॉप 10 फीसदी लोगों को हटा दें तो यह 1,300 डॉलर रह जाती है। यह सब-सहारा देशों और पाकिस्तान से भी बदतर है। पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति आय करीब 1,485 डॉलर है।
मुत्थूकृष्णन ने कहा कि अगर आप देश के टॉप 15 करोड़ लोगों में शामिल नहीं हैं और बाकी 1.3 अरब लोगों में हैं, तो आपके लिए जिंदगी नरक है। उन्होंने कहा, 'देश के टॉप 10% लोगों की नेशनल इनकम में 57 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी 90 फीसदी का हिस्सा केवल 43% है। 15 करोड़ बड़ी आबादी है, इसलिए देश समृद्ध दिखता है। इंडस वैली की रिपोर्ट के मुताबिक 100 करोड़ भारतीयों की जीरो परचेजिंग पावर है। वे अपनी मूलभूत जरूरतों से ज्यादा खर्च नहीं कर सकते हैं। वे केवल सरकारी सपोर्ट पर जिंदा हैं। एक देश के तौर पर हमें अभी लंबी यात्रा करनी है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.