भारत की हेमलता बनी नेपाल की अंजनी, सच सामने आया तो अब इंटरनेशनल बॉक्सिंग फेडरशन ने लिया बड़ा फैसला
Updated on
20-03-2023 08:20 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंजनी तेली को लेकर चल रहे विवाद पर इंटरनेशनल बॉक्सिंग फेडरेशन ने क्लीन चीट दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित महिला विश्व चैम्पियनशिप में अंजनी नेपाल की ओर से खेल रही हैं। अंजनी पर ऐस आरोप थे कि अंजनी तेली नेपाल के लिए खेलने की पात्रता नहीं रखती जिसके बाद आईबीए ने मामले की जांच की थी। यह आरोप लगाया गया था कि दिल्ली में जन्मी इस मुक्केबाज के पास दो पासपोर्ट हैं।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने आधिकारिक बयान में कहा कि अंजनी ने 2021 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हेमलता गुप्ता के नाम से खेला था और पहचान के रूप में आधार कार्ड दिया था। आईबीए ने हालांकि कहा, 'दिल्ली में जन्मी मुक्केबाज अंजनी तेली के पास कभी भारतीय पासपोर्ट नहीं था और न ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेली। उसने इस मामले में आईबीए के तकनीकी और प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन नहीं किया। आठ साल पहले वह नेपाल की नागरिक बनी और नेपाल के लिए इस टूर्नामेंट में खेल सकती है।'
क्या है अंजनी तेली का पक्ष
इस पूरे विवाद पर अंजनी तेली ने भी अपना पक्ष रखा है। इस पूरे मामले पर एनबीटी से बातचीत में हेमलता ने बताया कि उनके पिता नेपाल से हैं और उनके पास वहां की भी नागरिकता है। उनकी मां दिल्ली से हैं और उनके पास भारतीय आधार कार्ड भी है।
भारत के लिए नहीं खेली हैं अंतरराष्ट्रीय मैच
अंजनी को लेकर यह कहा गया कि वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग मैचों में भाग ले चुकी हैं। हालांकि यह पूरी तरह से सही नहीं है। वह 2021 में दिल्ली स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था और चैंपियन भी बनीं थी। उसी साल हिसार में सीनियर नैशनल विमिंस चैंपियनशिप में भी उतरीं जहां वह मेडल राउंड तक नहीं पहुंच सकीं। नैशनल में खेलने वाले खिलाड़ियों के पास पासपोर्ट होना अनिवार्य होता है।
पासपोर्ट नहीं होने की स्थिति में खिलाड़ी को नैशनल में भागीदारी के समय इसके लिए आवेदन का स्लिप दिखाना होता है। अंजनी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने पासपोर्ट के लिए दिल्ली में अप्लाई किया था, लेकिन वह रिजेक्ट हो गया। इसके बाद नेपाल से मैंने कुछ दिनों पहले ही पासपोर्ट बनवाया है।'
इस मामले में नेपाल के हेड कोच प्रचंड शर्मा ने एनबीटी से बातचीत में अंजनी का बचाव करते हुए कहा, 'आईबा ने मामले में क्लीन चिट दे दी है। उसने जांच में पाया है कि अंजनी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कहीं और कोई भागीदारी नहीं है। यही वजह है कि वह सोमवार को भी अपना मुकाबला खेलेंगी। वैसे भी भारत और नेपाल के बीच नागरिकता को लेकर कोई खास समस्या नहीं है। नेपाल के कई खिलाड़ी भारत के लिए मेडल जीतते रहे हैं।'
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…