Select Date:

भारत का बदला हुआ पूरा, जापान को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पक्की की जगह

Updated on 12-08-2023 01:34 PM
चेन्नई: भारतीय हॉकी टीम को 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान से हार मिली थी। अब दो साल बाद 2023 में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत ने जापान को हरा दिया है। पहला क्वार्टर गोलरहित बराबर रहने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में 3 गोल मार दिए। तीसरे में एक और चौथे में भी टीम ने एक गोल किया। 5-0 से जीत हासिल कर भारत ने फाइनल में जगह पक्की की। जहां अब मलेशिया से उसकी भिड़ंत होगी। फाइनल मुकाबला कल यानी 12 अगस्त को होगा।

भारत का 5वां गोल: भारतीय टीम की तरफ से 5वां गोल भी हो गया है। यह गोल लोकल बॉय कार्थी सेल्वम ने किया। 51वें मिनट में उन्होंने यह गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के लॉन्ग बॉल ने इस गोल में मदद की। स्कोर भारत 5-0 जापान

भारत का एक और गोल: भारतीय टीम ने गोल की बरसात कर दी है। तीसरे क्वार्टर में सुमील ने टीम के लिए चौथा गोल किया। अभी तक हुए सभी गोल अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए हैं। मनदीप सिंह ने इस गोल को असिस्ट किया। स्कोर भारत 4-0 जापान

भारत का तीसरा गोल: भारत ने दूसरे ही क्वार्टर में तीसरा गोल भी कर दिया है। ब्रेक से ठीक पहले मनदीप सिंह ने भारत के लिए यह गोल किया। भारत की बढ़त 3-0 की हो गई है। अब जापान के लिए यहां से वापसी करना काफी मुश्किल होने वाला है। स्कोर भारत 3-0 जापान

भारत का दूसरा गोल: भारतीय टीम की बढ़त 2-0 की हो गई है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर यह गोल किया। लीग राउंड में भारत जापान के खिलाफ 15 पेनल्टी कॉर्नर पर एक ही गोल कर पाया था। इस मैच में दो पर एक गोल हो चुका है। स्कोर भारत 2-0 जापान

भारत का पहला गोल: दूसरे क्वार्टर में भारत का खाता खुल गया है। टीम के लिए 19वें मिनट में आकाशदीप ने गोल किया। हार्दिक के शानदार खेलल से भारतीय टीम यह गोल कर पाई। उन्होंने आकाशदीप को गोल बनाकर दिया था। स्कोर भारत 1-0 जापान

पहले क्वार्टर में नहीं हुआ गोल: पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाईं। भारत को दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस गोल नहीं कर पाए। इसके बाद भी टीम इंडिया ने अटैक जारी रखा, फिर भी सफलता नहीं मिली।

भारत और जापान की स्टार्टिंग इलेवन
भारत vs जापान हेड टू हेड
भारत और जापान के बीच अभी तक हॉकी के 34 मुकाबले हुए हैं। भारतीय टीम को इसमें 27 जीत मिली है। जापान ने सिर्फ तीन ही मैच अपने नाम किए हैं। वहीं 4 मैच ड्रॉ रहे। इस रिकॉर्ड से साफ है कि भारत का पलड़ा भारी है।

2021 में जापान से हारा था भारत
बांग्लादेश की मेजबानी में 2021 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी। वहां भी लीग राउंड के बाद भारतीय टीम टॉप पर थी। लेकिन सेमीफाइनल में जापान से हार गई थी। उस मुकाबले को जापान ने 5-3 से अपने नाम किया था। इस बार हरमनप्रीत सिंह की भारतीय टीम वो गलतियां नहीं दोहराना चाहेंगी।

नमस्कार, आप सभी का एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-जापान के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव कवरेज में हार्दिक स्वागत है। छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत नंबर वन पोजिशन के साथ सेमीफाइनल में पहुंचा है। वहीं दूसरी तरफ जापान की टीम जैसे-तैसे यहां पहुंची है। टीम चौथे नंबर पर रही और गोल डिफरेंस की वजह से सेमीफाइनल में जगह बना पाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.